'बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था', गूंगी-बहरी है सरकार, नहीं है जनता पर ध्यान- पूर्व डिप्टी CM रेणु देवी

Former Deputy CM Renu Devi Exclusive News: बिहार में सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे तो ज़रूर कर रही है, लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही बयान कर रही है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से सरकारी स्कूलों की अव्यवस्था की खबर आए दिए देखने को मिल रही है।

वन इंडिया हिंदी से बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी खास बातचीत की, उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर अफसोस ज़ाहिर करते हुए 'नीतीश सरकार' पर निशाना साधा। भाजपा की दिग्गज नेत्री रेणु देवी ने कहा कि सरकार गूंगी और बहरी हो चुकी है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

Bihar Former deputy CM Renu devi

बिहार सरकार के मंत्री हवा में बात करते हुए शानदार शिक्षा व्यवस्था की राग अलाप रहे हैं। बिहार के विभिन्न ज़िलों में जाकर जनता, सरकारी स्कूलों की तस्वीर देखे, खुद ही पता लग जाएगा कि सरकार बच्चों के हित में है या फिर जुमलेबाज़ी कर रही है।

बिहार के विभिन्न ज़िलों में सरकारी स्कूलों कहीं तो बच्चे खुले आसमान के नीचे बारिश में पढ़ने को मजबूर हैं। कहीं झोंपड़ी में कक्षा संचालित हो रही है। अगर कहीं पक्के का क्लासरूम है, तो वहां कई कक्षाओं के छात्रों को एक साथ पढ़ाया जा रहा है।

Bihar Former deputy CM Renu devi on education system

पूर्व मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि आपको अगर यह नज़ारा देखना है तो छपरा जिला के वार्ड नंबर 1 के उर्दू मध्य विद्यालय ब्रह्मपुर चले जाएं, जहां एक रूम में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों को एक बार में पढ़ाया जा रहा है। वहां का यह हाल है कि एक शिक्षक बोलते हैं, तो दूसरे को खामोश रहना पड़ता है, क्योंकि एक साथ कई बच्चों को पढ़ाना मुमकिन ही नहीं है।

कमरे का ये आलम है कि कुछ बच्चे बेंच पर बैठते हैं, तो कुछ बच्चे ज़मीन बैठकर पर तालीम हासिल करते हैं। एक ही क्लास में बच्चे को एक दूसरे की तरफ पीठ कर के बैठना पड़ता है। वहीं कुछ बच्चे बरामदे में बैठते हैं। वहीं स्कूल में एक और छोटा सा कमरा है, जिसमें दफ़्तर संचालित होता है।

उर्दू मध्य विद्यालय में 343 बच्चों का रजिस्ट्रेशन है, जिन्हें 7 टीचर पढ़ाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा तभी मिलेगी, जब हर कक्षा के छात्रों के लिए अलग कमरा हो। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री सुनहरे ख्वाब दिखाना छोड़, ज़मीनी स्तर पर जनता के मसले हल करें। जनता सब कुछ देख रही है, आने वाले समय में जवाब ज़रूर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+