Special Trains: चुनावी साल में बिहार को रेलवे का तोहफ़ा, दिवाली और छठ पर्व के लिए चलेंगी 12 हज़ार अधिक ट्रेनें
Special Trains: चुनावी साल में बिहार को भारतीय रेलवे की ओर से एक बड़ा तोहफ़ा मिला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (20 अगस्त 2025) को राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि बिहार को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस और चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी जाएगी।
इसके अलावा, दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल मंत्री ने बताया कि इन नई सेवाओं से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही पटना में एक रिंग रेलवे नेटवर्क स्थापित करने की भी योजना है, जो शहरी परिवहन को नया आयाम देगा।

बिहार को कौन-कौन सी नई ट्रेनें मिलीं
पटना-पूर्णिया वंदे भारत एक्सप्रेस
अमृत भारत एक्सप्रेस
गया जी - दिल्ली
छपरा - दिल्ली
मुजफ्फरपुर - हैदराबाद
सहरसा - अमृतसर
वैशाली-कोडरमा बुद्ध सर्किट ट्रेन, जो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गया जी रैली से इन ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू सांसद संजय झा और भाजपा सांसद संजय जायसवाल भी मौजूद रहे।
बिहार में रेलवे की अन्य बड़ी परियोजनाएँ
रेल मंत्री वैष्णव ने बिहार के रेलवे ढांचे को और मज़बूत करने के लिए कई नई परियोजनाओं का ऐलान किया।
बक्सर से लखीसराय के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण।
लौकहा में नया वॉशिंग पिट।
भागलपुर के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर तक सीधा रेल कनेक्शन।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण।
क्या होगा फायदा?
इन परियोजनाओं से बिहार के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, त्योहारों में भीड़ से राहत और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। वहीं, बुनियादी ढांचे के विस्तार से सुरक्षा और तेज़ यात्रा का नया अध्याय शुरू होगा। चुनावी साल में यह रेलवे पैकेज बिहार के लिए न केवल सुविधा और कनेक्टिविटी का तोहफ़ा है, बल्कि राज्य के आर्थिक और राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित करने वाला साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications