बिहार में मतदाता सूची पर सियासी भूचाल, Tejashwi Yadav ने लगाए गंभीर आरोप, EC से लेकर बिहार सरकार तक को लपेटा

Tejashwi Yadav on Voter list revision controversy: बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची की विशेष समीक्षा की जा रही है, लेकिन विपक्षी दलों द्वारा इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की भूमिका और सरकार के इरादों पर तीखा हमला बोला है।

पटना में तेजस्वी यादव ने कहा, पहले जनता सरकार चुनती थी, अब सरकार वोटर चुन रही है। और ये सब कुछ चुनाव आयोग के जरिए किया जा रहा है।

Tejashwi Yadav on Voter list revision

52-55 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं पाए गए- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के हालिया प्रेस नोट का हवाला देते हुए कहा, 'चुनाव आयोग की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 52-55 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं पाए गए। कुछ को मृत घोषित कर दिया गया, कुछ ने विधानसभा क्षेत्र बदला। हम इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। बीएलओ (BLO) अपने स्तर पर ही सब कुछ अपलोड कर रहे हैं और दस्तखत भी खुद ही कर रहे हैं। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखी गई है। यह केवल दिखावे के लिए किया जा रहा है ताकि सुप्रीम कोर्ट के सामने आंकड़े पेश किए जा सकें।'

कई लोगों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं- तेजस्वी

तेजस्वी ने आगे कहा, यह पूरा काम महज़ औपचारिकता बनकर रह गया है। कई लोगों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, लेकिन इस बारे में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति है। लोग डर रहे हैं कि अगर उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए, तो उनके राशन और पेंशन जैसी सुविधाएं भी रुक सकती हैं।

सोर्स आधारित 'प्लांटेड न्यूज़' चलाई गई- तेजस्वी

उन्होंने यह भी कहा, सोर्स आधारित 'प्लांटेड न्यूज़' चलाई गई कि विदेशी नागरिक वोटर बने हुए हैं। लेकिन चुनाव आयोग ने जो हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में दिया है, उसमें कहीं भी 'विदेशी' शब्द का उल्लेख नहीं है, और न ही प्रेस नोट में इसका जिक्र था।

अंत में तेजस्वी ने दोहराया, पहले जनता सरकार चुनती थी, अब सरकार जनता (वोटर) चुन रही है और यह चुनाव आयोग के माध्यम से किया जा रहा है।"

ये भी पढ़ें Bihar Election 2025: Tejashwi Yadav का बड़ा दावा, 'बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है JDU को, नीतीश नहीं बनेंगे CM'

सड़क से लेकर सदन पर बवाल

बता दें कि, मतदाता सूची की विशेष समीक्षा को लेकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के दल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा से लेकर सड़क तक प्रदर्शन विरोध किया जा रहा है। बुधवार को तेजस्वी यादव ने विधानसभा में सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, इतने कागज़ तो बैंक लोन के लिए भी नहीं लगते! गरीब कहां से लाएगा ये सब? तेजस्वी ने कहा कि संविधान हर नागरिक को समान वोटिंग अधिकार देता है, और SIR (Systematic Revision of Rolls) के तहत जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वो अव्यवहारिक है - खासकर ऐसे समय में जब बिहार बारिश में डूबा हुआ है।

ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav मीडिया पर भड़के, 'ऐसे सूत्र को हम मूत्र समझते हैं', BJP ने याद दिलाई आपातकाल की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+