आप निर्दलीय मैदान में हैं, RJDचुनाव प्रचार में 'साहब' की तस्वीर इस्तेमाल कर रही है, हीना शहाब ने दिय ये जवाब
Siwan Lok Sabha Seat: बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार की जा रही सीवान सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ़ महागठबंधन की तरफ़ से राजद के टिकट पर अवध बिहारी चौधरी चुनावी मैदान में हैं। दूसरी तरफ़ एनडीए गठबंधन से जदयू नेता की पत्नी को उम्मीदवार बनाया गया है।
जदयू के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी विजय लक्ष्मी को एनडीए समर्थित उम्मीदवार हैं। वहीं, राजद के पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब भी सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनावी ताल ठोक चुकी हैं। हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के साथ ही जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर चुकी हैं।

सीवान में एक तरफ़ हिना शहाब राजद के ख़िलाफ़ निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वहीं राजद के नेता अपने चुनावी प्रचार में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की तस्वीर लगाकर चुनावी अभियान चला रहे हैं। इस मामले पर दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से वन इंडिया हिंदी के वरिष्ठ संवाददाता इंज़माम वहीदी ने बातचीत की।
हिना शहाब (दिवंगत पूर्व सांसद की पत्नी) ने यह सवाल किया गया कि राजद के खिलाफ़ आप चुनावी मैदान में हैं। राजद के नेता आपके पति (पूर्व सांसद शहाबुद्दीन) की तस्वीर का इस्तेमाल अपने चुनावी प्रचार में कर रहे हैं। इस पर आप किस तरह से देखती हैं? उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही किसी मामले पर रिएक्शन नहीं देती आई हूं। इस मुद्दे पर हमारे प्रवक्ता जवाब दे रहे हैं।
हिना शहाब के जवाब के बाद शहाब समर्थक से जब पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि जब 'साहब' की मौत हुई तो राजद ने कितनी बदसलूकी की, यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। आज जब हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, तो इसका साफ मतलब है कि वह अपने पति के नाम पर ही चुनावी मैदान में है। राजद नेता 'साहब' की तस्वीर लगाकर सीवान की जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
राजद को अपने किए की सज़ा इस बार सीवान की जनता अपने मत से देने जा रही है। राजद का 'साहब प्रेम' उस वक्त कहां गया था, जब ओसामा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा था। हिना शहाब बेटे के इंसाफ़ के लिए अकेले लड़ाई लड़ रहीं थीं। आज जब राजद ख़तरे में है तो उन्हें 'साहब' याद आ रहे हैं। हम लोग हिना सहाब को जिताकर संसद भेजने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications