siwan Lok sabha Election result 2024: सीवान में कौन जीत रहा? हिना शहाब या JDU की विजयलक्ष्मी
Siwan Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की हॉट सीट सीवान के परिणाम पर सबकी नजर है।सुबह 11 बजे तक की मतगणना के रुझानों में जेडीयू की विजय लक्ष्मी देवी आगे निकल गई हैं। विजय लक्ष्मी ने 18 हजार 909 वोट हासिल करके 1688 वोटों की लीड बना ली। राजद के दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय उम्मीदवार हैं। हिना शहाब ने अभी तक 17221 वोट पाए हैं।

सीवान से तीन बार आरजेडी की टिकट से चुनाव लड़ चुके राजद के दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। हिना ने राजद का टिकट ठुकरा निर्दलीय मैदान में उतरी है। इनके अलावा एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार विजयलक्ष्मी देवी व राजद से पूर्व बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी चुनाव में हैं। हिना की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया।

बता दें साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सीवान सीट से राजद के टिकट से हेना शहाब उम्मीदवार थीं। तब उनको हार मिली थी और जेडीयू की टिकट से कविता सिंह चुनाव जीतकर सीवान की प्रथम महिला सांसद बनी थीं। इस बार जेडीयू ने कविता सिंह का टिकट काटकर रमेश कुशवाहा की पत्नी विजयलक्ष्मी देवी को मैदान में उतारा। कविता सिंह का टिकट कटने से सीवान में एक वर्ग काफी नाराज दिख रहा था।
बिहार के प्रमुख उम्मीदवार
1 वाल्मीकि नगर जेडी(यू) सुनील कुमार कुशवाह राजद दीपक यादव
2 पश्चिम चंपारण बी जे पी संजय जायसवाल कांग्रेस मदन मोहन तिवारी
3 पूर्वी चंपारण बी जे पी राधा मोहन सिंह वीआईपी राजेश कुशवाह
4 शिवहर जेडी(यू) प्यारे आनंद राजद रितु जायसवाल
5 सीतामढ़ी जेडी(यू) देवेश चंद्र ठाकुर राजद अर्जुन राय
6 मधुबनी बी जे पी अशोक कुमार यादव राजद अली अशरफ फातमी
7 झंझारपुर जेडी(यू) रामप्रित मंडल वीआईपी सुमन कुमार महासेठ
8 सुपौल जेडी(यू) दिलेश्वर कामैत राजद चंद्रहास चौपाल
9 अररिया बी जे पी प्रदीप कुमार सिंह राजद मोहम्मद शाहनवाज आलम
10 किशनगंज जेडी(यू) मुजाहिद आलम कांग्रेस मोहम्मद जावेद
11 कटिहार जेडी(यू) दुलाल चंद्र गोस्वामी कांग्रेस तारिक अनवर
12 पूर्णिया जेडी(यू) संतोष कुमार कुशवाह राजद बीमा भारती
13 मधेपुरा जेडी(यू) दिनेश चंद्र यादव राजद प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप
14 दरभंगा बी जे पी गोपाल जी ठाकुर राजद ललित कुमार यादव
15 मुजफ्फरपुर बी जे पी राज भूषण निषाद कांग्रेस अजय निषाद
16 वैशाली एलजेपी(आरवी) वीणा देवी राजद मुन्ना शुक्ला
17 गोपालगंज (एससी) जेडी(यू) आलोक कुमार सुमन वीआईपी प्रेमनाथ चंचल
18 सिवान जेडी(यू) विजय लक्ष्मी कुशवाह राजद अवध बिहारी चौधरी
19 महाराजगंज बी जे पी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल कांग्रेस आकाश प्रसाद सिंह
20 सरन बी जे पी राजीव प्रताप रूडी राजद रोहिणी आचार्य
21 हाजीपुर (एससी) एलजेपी(आरवी) चिराग पासवान राजद शिव चंद्र राम
22 उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र बी जे पी नित्यानंद राय राजद आलोक कुमार मेहता
23 समस्तीपुर (एससी) एलजेपी(आरवी) शाम्भवी चौधरी कांग्रेस सनी हजारी
24 बेगूसराय बी जे पी गिरिराज सिंह भाकपा अवधेश कुमार राय
25 खगरिया एलजेपी(आरवी) राजेश वर्मा सीपीआई(एम) संजय कुमार कुशवाह
26 भागलपुर जेडी(यू) अजय कुमार मंडल कांग्रेस अजीत शर्मा
27 बांका जेडी(यू) गिरिधारी यादव राजद जय प्रकाश नारायण यादव
28 मुंगेर जेडी(यू) राजीव रंजन सिंह राजद अनीता देवी महतो
29 नालंदा जेडी(यू) कौशलेन्द्र कुमार सीपीआई(एमएल)एल संदीप सौरव
30 पटना साहिब बी जे पी रविशंकर प्रसाद कांग्रेस अंशुल अविजित कुशवाह
31 पाटलिपुत्र बी जे पी राम कृपाल यादव राजद मीसा भारती
32 आरा बी जे पी आर.के. सिंह सीपीआई(एमएल)एल सुदामा प्रसाद
33 बक्सर बी जे पी मिथिलेश तिवारी राजद सुधाकर सिंह
34 सासाराम (एससी) बी जे पी शिवेश राम कांग्रेस मनोज कुमार
35 काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र आरएलएम उपेन्द्र कुशवाहा सीपीआई(एमएल)एल राजा राम सिंह कुशवाह
36 जहानाबाद जेडी(यू) चंदेश्वर प्रसाद राजद सुरेन्द्र प्रसाद यादव
37 औरंगाबाद बी जे पी सुशील कुमार सिंह राजद अभय कुशवाह
38 गया (एससी) हैम(एस) जीतन राम मांझी राजद कुमार सर्वजीत
39 नवादा बी जे पी विवेक ठाकुर राजद श्रवण कुशवाह
40 जमुई (एससी) एलजेपी(आरवी) अरुण भारती राजद अर्चना रविदास












Click it and Unblock the Notifications