शादी की खुशी में पसरा मौत का मातम, बारात की जगह निकली दूल्हे की अर्थी, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Sitamarhi Breaking News: सीतामढ़ी से एक युवक के मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की शादी का कार्यक्रम था। बारात के निकलने लिए गाने बाजे के साथ लोग इतज़ार कर रहे थे। अचानक ग्रामीणों की खुशी में सन्नाटा पसर गया। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारात के विकलने की तैयारी हो रही थी। मंगल गीत गाकर महिलाए उबटन का रस्म पूरा कर रही थीं। रस्म खत्म होने के बाद युवक नहाने गया, पानी के लिए मोटर का स्विच ऑन करते ही करंट लगने से मौके पर मौत हो गई।

sitamarhi-latest-news

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के कचहरीपुर गांव (जयनगर पंचायत) में हुई घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड-13 के निवासी रामबाबू साह के 22 वर्षीय बेटे संतोष कुमार की शादी की तैयारी हो रही थी। दूल्हे के बारात की जगह घर से अर्थी निकली।

संतोष कुमार सीतामढ़ी के मशहूर डॉ. मनोज कुमार के यहां बतौर हेड कंपाउंडर काम करता था। इसके साथ ही अपनी पढ़ाई भी कर रहा था। संतोष की रविवार को टिकॉली गांव (रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र) के रहने वाले राम लखन साह की बेटी से शादी तय थी।

लड़की पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत की तैयारी कर चुके थे, दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही पूरा माहौल ही बदल गया। परिजनों की मानें तो उन्होंने करंट लगने के बाद डॉ. सुबोध कुमार के निजी क्लिनिक (सीतामढ़ी) लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

जवान बेटे का शव लेकर रामबाबू घर पहुंचे, परिवार में माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद लड़का पक्ष के साथ-साथ लड़की पक्ष में भी मातम पसरा हुआ है। दूल्हे की अंत्येष्टि में दुल्हन पक्ष के लोग भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ऊपर वाले की मर्ज़ी के आगे हर कोई मजबूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+