सीतामढ़ीः डॉक्टर पर फायरिंग को लेकर बड़ा खुलासा, पहली पत्नी ने ही भतीजों के साथ रची थी साजिश
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के चर्चित डॉक्टर शिव शंकर महतो पर फायरिंग और नर्स की हत्या मामले में पुलिस ने हैरान करने वाले खुलासे किये हैं। पुलिस ने दावा किया है कि इस वारदात का मुख्य सूत्राधार चिकित्सक शिवशंकर महतो की पहली पत्नी सीमा सिन्हा ही हैं। पुलिस का दावा है कि सीमा डॉक्टर शिवशंकर महतो के ही भतीजों का सहारा लेकर चिकित्सक और उसकी दूसरी पत्नी की हत्या की साजिश को अंजाम देने की कोशिश की। शूटर से 6 लाख रुपये में बात तय की गई थी। एक लाख रुपये भी एडवांस के तौर पर दे दिये गए थे। हत्या के बाद पूरी रकम देने की बात कही थी लेकिन वारदात को अंजाम देने के समय ही प्लान फेल हो गया।

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर की दूसरी पत्नी शबनम आरा की गोली मारकर हत्या की साजिश रची गई थी। शूटर ने गलती की और शिवशंकर महतो के नर्सिंग होम में काम करने वाली एक दूसरी नर्स बबली पांडे पर गोलियों की बौछार कर दी। सात गोली लगने के चलते बबली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन गोलियां डॉक्टर शिवशंकर महतो को लगीं। महतो गंभीर हालत में निजि नर्सिंग होम में भर्ती कराये गए। हालांकि वह अभी भी खतरे से बाहर हैं। दरअसल, डॉक्टर शिवशंकर महतो को अपने क्लिनिक में काम करने वाली नर्स शबनम आरा से प्यार हो गया।
फिर डॉक्टर शिवशंकर महतो ने शबनम आरा से शादी करने की जिद्द कर ली। इस बात को लेकर पहली पत्नी सीमा सिन्हा से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चार साल पहले दोनों का विवाद सीतामढ़ी के नगर थाने में जा पहुंचा था। पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में दो केस दर्ज करवाए। स्थानीय लोगों ने पंचायती की। इसके बाद सीमा सिन्हा अपने दो बच्चों के साथ अपने पति से अलग रहने लगीं। डॉक्टर से उनको हर महीने सारी जरूरतों के लिए खर्च भी मिलता रहा. हालांकि, वह खर्च बाद में बंद कर दिया गया












Click it and Unblock the Notifications