Sir Syed Ahmad Khan नहीं होते तो देश का मुसलमान आज जहां हैं वहां नहीं होता- उपेंद्र कुशवाहा

Sir Syed Ahmad Khan: उपेंद्र कुशवाहा कहा कि अगर सर सैयद अहमद खान नहीं होते तो, देश का मुसलमान आज जहां हैं वहां नहीं होता। वहीं उन्होने कहा कहा कि बिहार सरकार अल्पसंख्यकों के लिए कई योजना चला रही है जिसका लाभ आप लोगों...

Sir Syed Ahmad Khan की ही देन है कि आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय में छात्र काफी कम खर्च में अच्छी तालीम हासिल कर रहे हैं। यही वजह है कि दूसरे समुदाय के लोग भी सर सयद अहमद खान का आज भी इज़्ज़त से नाम लेते हैं। इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा की तरफ से सर सैयद डे का आयोजन किया गया था। अमरपाली ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्र मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

sir syed ahmad khan muzaffarpur

कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार की जमकर तारीफ़ की, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय किशनगंज शाखा के लिए काफी काम किया है। किशनगंज शाखा की स्थापना के लिए बिहार सरकार ने करीब 250 एकड़ जमीन दिया। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जब मैं केंद्र में शिक्षा मंत्री था, उस वक्त भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को करोड़ों का फंड देने का काम किया था।

जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कहा कि अगर सर सैयद अहमद खान नहीं होते तो, देश का मुसलमान आज जहां हैं वहां नहीं होता। वहीं उन्होने कहा कहा कि बिहार सरकार अल्पसंख्यकों के लिए कई योजना चला रही है जिसका लाभ आप लोगों को भी लेना चाहिए। आपको बता दें कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षा के चेयरमैन सह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद परवेज सिद्दीकी ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मदद से मुजफ्फरपुर जिला में भी सर सैयद नेशनल स्कूल की स्थापना जल्द की जाएगी।

परवेज सिद्दीकी ने मांग की कि बिहार सरकार मुअज्जीन और मौलाना की सैलरी बिहार वक्फ बोर्ड से तय करे और वक्फ बोर्ड की कबजा वाली जमीन को मुक्त कराएं । सर सैयद डे कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और अपनी-अपनी बात रखी। वहीं कार्यक्रम 31 लोगों को सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में हज़ारों की तादाद में विभिन्न जिलों के अल्पसंख्यक समाज के लोग भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: Human Trafficking Bihar: ऑर्केस्ट्रा बन रहा ह्यूमन ट्रैफिकिंग का जरिया, सामने आ चुके कई मामले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+