'CM नीतीश आश्रम खोल लें' वाले बयान पर RJD नेता की सफाई, कहा-'मैंने तो मजाक में कहा था'

पटना, 22 सितंबर। एनडीए से नीतीश कुमार के अलग होने के बाद बिहार में महागठबंधन सरकार है। लेकिन बुधवार को एक बयान की वजह से महागठबंधन में रार शुरू हो गई थी। हालांकि, इस पर अब सफाई भी आ गई है। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार पर दिए बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह मजाक में कहा था। ऐसे में उनके बयान को लेकर गलत मायने न निकाला जाए।

Recommended Video

    Shivanand Tiwari के बयान पर भिड़े RJD-JDU, Nitish को दी आश्रम खोलने की सलाह | वनइंडिया हिंदी |*News
    CM Nitish Kumar

    दरअसल, राजद कार्यलय में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा था कि नीतीश कुमार को अब आश्रम खोल लेना चाहिए और 2025 में सीएम की कुर्सी तेजस्वी यादव को सौंप देनी चाहिए। वहीं, तिवारी ने अब नीतीश कुमार पर दिए बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने तो मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें एक आश्रम खोल लेना चाहिए और वहां राजनीतिक प्रशिक्षण देना चाहिए।

    तिवारी के बयान पर JDU ने किया था पलटवार
    शिवानंद तिवारी के आश्रम खोलने वाले बयान पर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया था। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि नीतीश जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले हैं। क्योंकि करोड़ों देशवासियों की दुआएं उनके साथ हैं, जो चाहते हैं कि नीतीश जी सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर पर रहते हुए बिहारवासियों के साथ देशवासियों की सेवा करते रहें। ऐसे में मुझे लगता है कि यदि आपको जरूरत है, तो कोई और आश्रम तलाश कर लेनी चाहिए।

    बैठक में मौजूद थे लालू यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
    आपको बता दें कि तिवारी ने यह बयान नीतीश कुमार द्वारा बहुत पहले दिए गए बयान को लेकर कहा था। जिस कार्यक्रम में उन्होंने यह बयान दिया था, उसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। बता दें कि नीतीश कुमार जब से महागठबंधन में शामिल हुए हैं, तब से विपक्ष के नेताओं को एक करने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्ष का चेहरा होंगे।

    ये भी पढ़ें - बिहार: 'एक विद्यालय ऐसा भी’, मुस्लिम बच्चे शौक से पढ़ते हैं संस्कृत और बोलते हैं फ़र्राटेदार श्लोक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+