Bihar News: शिवसेना की हुई जीत, मां श्यामा काली माई मंदिर में बलि पर लगी रोक हटी- आशुतोष झा
Bihar News: मां श्यामा काली माई मंदिर में बलि पर लगी रोक हटने पर शिव सेना बिहार के अध्यक्ष आशुतोष झा ने खुशी का इज़हार किया। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए आशुतोष झा ने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद अध्यक्ष और दरभंगा जिलाधिकारी ने तुगलकी फरमान जारी किया था।
मां श्यामा काली माई मंदिर न्यास, दरभंगा के तुगलकी फरमान से मंदिर परिसर में बलि प्रदान पर रोक लगा दी गई थी। इस मुद्दे पर शिवसेना, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष झा ने कड़ा रुख अपनाया और बेबाकी से अपनी बात, अध्यक्ष, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद जिलाधिकारी, दरभंगा सह सचिव श्यामा काली माई मंदिर समिति के पास रखी।

आशुतोष झा ने पत्र लिखकर मां श्यामा काली माई मंदिर दरभंगा से बलि पर रोक लगाने के आदेश को हटाने की बात कही। उन्होंने ने कहा कि आदेश रद्द नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। वहीं शिव सेना, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष झा ने पूरे प्रदेश से शिव सैनिकों को इकट्ठा होने की भी अपील की।
शिव सैनिकों को दिनांक 21.12.2023 को दरभंगा पहुंच कर जिलाधिकारी, दरभंगा से मिलकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय किया है। इसकी सूचना पाकर आनन फानन में जिलाधिकारी दरभंगा ने बैठक कर अपने आदेश को वापस लेते हुए बलि प्रदान को यथावत रखा।
शिव सेना, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के बायलॉज पर भी सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि पर्षद का बायलॉज वैष्णव संप्रदाय के मंदिरों को ध्यान रख कर बनाया गया है। शाक्त मंदिरों को अनदेखा किया गया है जो कि गलत है। इस विषय पर भी आंदोलन किया जाएगा।
आशुतोश झा ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए पूरी तरह से सरकार और जिला प्रशासन ज़िम्मदार होगा। हम लोगों की मांग ग़लत नहीं है, इसलिए जिला प्रशासन में उम्मीद है कि वह मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications