Sheohar Lok Sabha: ओवैसी ने शिवहार में उतारा हिंदू प्रत्याशी, राणा रंजीत ने कहा- क्षत्रिय धर्म निभाना है
Sheohar Lok Sabha Seat: बिहार के शिवहर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होने वाला है। चुनाव को लेकर मतदाताओं के बीच माहौल जानने वन इंडिया हिंदी की टीम शिवहर लोकसभा क्षेत्र पहुंची। लोगों से बातचीत के दौरान यह समीकरण निकलकर सामने आया कि यहां मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
एनडीए की तरफ़ से बाहुबली आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद ने चुनावी ताल ठोकी है। वहीं महागठबंधन की तरफ़ से राजद की टिकट पर रितू जायसवाल चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी AIMIM की तरफ़ से पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे राणा रंजीत सिंह चुनावी दांव खेल रहे हैं।

वन इंडिया हिंदी से AIMIM प्रत्याशी राणा रंजीत ने ख़ास बातचीत की, उन्होंने बताया कि इस बार शिवहर संसदीय क्षेत्र का चुनाव किस तरह दिलचस्प होने वाला है। नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।
Recommended Video
शिवहर से AIMIM प्रत्याशी राणा रंजीत सिंह ने कहा कि पटना और दिल्ली से बैठकर जब लोग चुनाव को लेकर मंथन करते हैं तो, समीकरण कुछ और नज़र आता है। जब आप ग्राउंड पर रिपोर्टिंग करते हैं तो फिर परिणाम कुछ और ही दिखता है। इस क्षेत्र से बड़ा सियासी बदलाव होता रहा है।
मोहन दास करम चंद गांधी इस क्षेत्र में आए तो यहां से महात्मा की उपाधि लेकर गए। आज दुनिया उन्हें जानती है कि किस तरह शांति से क्रांति लाई जाती है। नए बैरिस्टर ओवैसी साहब की एंट्री चंपारण की धरती पर होने जा रही है। हिंदू के बेटे पर यकीन करते हुए उन्होंने टिकट दिया है।
समाज में जो नफरत का ज़हर घोला जा रहा है, उसे मैंने ख़त्म करने के लिए क़दम आगे बढ़ाया है। विकास के घिसे पिटे दावे नहीं करूंगा लेकिन यह ज़रूर आश्वस्त करूंगा कि सांसद के रूप में जो मैं काम करूंगा वह ऐतिहासिक फैसला होने वाला है। मैं एक क्षत्रिय धर्म निभाने निकला हूं।












Click it and Unblock the Notifications