बिहारः लड़की को फंसाकर दोस्तों के साथ भगाया, गांव वालों ने मानव तस्करी के शक में प्रेमी को पकड़ा

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के पथरैठा गांव में स्थानीय लोगों ने एक युवक को मानव तस्करी के आरोप में पकड़ लिया। आरोपित युवक गांव की नाबालिग लड़की को प्रेम के जाल में फंसाकर अपने दोस्तों के साथ भगा दिया फिर वो खुद भागने की कोशिश करने लगा तो गांव वालों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों को इस बात का शक है कि पकड़ा गया युवक किसी मानव तस्करी गैंग से जुड़ा हुआ है।

sheikhpura villagers caught boy in suspicion of human trafficking

खोरमपुर कुंडा की एक नाबालिग लड़की अपने नानी गांव पथरैठा में रह रही थी। इसी इलाके में बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर का रहने वाला दीपक मांझी अपने दोस्त के यहां आया हुआ था। दो-चार मुलाकात के बाद उसने लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसी दौरान उसने बिहारशरीफ सहित कई दूयरे इलाकों के दोस्तों को पथरैठा गांव में बुलाया। इसके बाद उसने शाम के वक्त लड़की को दोस्तों के साथ भगा दिया।

sheikhpura villagers caught boy in suspicion of human trafficking

दीपक मांझी ने यह प्लान बनाया था कि पहले वह लड़की को दोस्तों के साथ भगा देगा फिर खुद भाग जाएगा। इसी दौरान गांव वालों को घटना की भनक लग गई। फिर बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। गांव वालों ने उसके भागने से पहले दीपक को दबोच लिया। इसके बाद जब गांव वालों ने उसे मारा-पीटा तो उसने लड़की को भगाने की बात कबूल ली। फिर गांव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस की दी।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह दल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के लिए अब बड़ी चुनौती यह है कि कैसे लड़की को सुरक्षित बरामद किया जाए। पुलिस ने इस पूरे मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है और जांच में तेजी लाने की सूचना मिल रही है। गांववालों के साथ-साथ पुलिस को भी उम्मीद है कि दीपक से विस्तृत पूछताछ में लड़की का पता चल जाएगा और उसे सुरक्षित वापस लाया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+