Bihar News: कभी फुटपाथ पर बेचती थी चाय, अब है करोड़ों की मालकिन, ग्रेजुएट चायवाली पर लगे संगीन आरोप
Graduate Chai Wali Bihar News: बिहार में रातों रात एक युवती सुर्खियों में छाई और फिर पूरे देश में ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर हो गई। शोहरत की बुलंदियों को छूते हुए प्रियंका गुप्ता करोड़ों की मालकिन बन गई। पूर्णिया जिला की रहने वाली प्रियंका, कभी फुटपाथ पर स्टॉल लगाकर चाय बेचती थी।
सड़क किनारे लड़की चाय बेच रही है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पत्रकारों और यूट्यूबर्स का उसके स्टॉल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और वह देश भर में मशहूर हो गईं। धीरे-धीरे कारोबार बढ़ता गया और फिर प्रियंका ने ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से फ्रेंचाइज़ी देनी शुरू की।

3 सालों में प्रियंका गुप्ता ने करोड़ों की प्रॉप्रर्टी बनाई, कहते हैं ना शोहरत बनाने में वक्त बीत जाता है, लेकिन मिटने में वक्त नहीं लगता है। कुछ इसी तरह का प्रियंका गुप्ता (ग्रेजुएट चाय वाली) के साथ हो रहा है। अब उनके बिजनेस पार्टनर ही किनारा करते जा रहे हैं।
प्रियंका के बिजनेस पार्टनर पूर्व बिजनेस पार्टनर बैजू कुमार ने भी संगीन आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि बोरिंग रोड पर बिना बताए प्रियंका ने दुकान खाली कराई। 3 लाख रुपए का नुकसान कर दिया, इसके साथ ही बिना उनके सहमति और जानकारी समान की इधर उधर कर दिया।
बोरिंगर रोड पर जहां कभी ग्रेजुएट चाय वाली की दुकान होती थी। अब वहां पर किसी और की दुकान है। बैजू कुमार की मानें तो 2023 में उन्होंने प्रियंका गुप्ता (ग्रेजुएट चाय वाली) के साथ पार्टनरशिप पर पंडूई प्लेस (हरिहर चैंबर के सामने) चाय-नाश्ते की दुकान खोली थी।
शॉप की ओपनिंग में शहर के कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। बैजू कुमार ने एग्रीमेंट के दस्तावेज़ को दिखाते हुए कहा कि मेरे साथ धोखेबाज़ी हुई है। कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रियंका गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी मामले में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
बैजू का कहना है कि प्रियंका गुप्ता (ग्रेजुएट चाय वाली) का कारोबार घाटे में जा रहा है। अब उनकी फ्रेंचाइजी लेने से भी लोग कतरा रहे हैं। वहीं जिन लोगों ने फ्रेंचाइज़ी ली थी वह भी धीरे-धीरे किनारा पकड़ रहे हैं। मुझे कानून और कोर्ट पर पूरा भरोसा है, इंसाफ़ ज़रूर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications