बिहार: तेज़ रफ्तार में स्कूल वैन चला रहा था ड्राइवर, पीछे से बाइक सवार को मारी टक्कर, घायलों का इलाज जारी
वैन चालक को भागता देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पकड़ा, इसके बाद बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।
नालंदा, 13 अगस्त 2022। बिहार के नालंदा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए दिन सड़क हादसे की खबर आ रही है। पिछले दिन विभिन्न जगहों पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। आज (शनिवार) को नूरसराय थाना क्षेत्र दोइया गांव के पास भी सड़क हादसा हो गया। ग़नीमत रही की हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बाताय की बच्चों से भरी स्कूली वैन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी, जिसके बाद वैन अनियंत्तित होकर गड्ढे में पलट गई।
Recommended Video

वैन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी
वैन के टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। वहीं वैन में सवार स्कूली बच्चों को मामूली चोट आई है। हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कि स्कूली वैन बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। इसी दौरान वैन ने आगे जा रहे बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में वैन पलट गई। वहीं हादसा होने के बाद बच्चों को बचाने की बजाय वैन चालक भाग रहा था।
स्थानीय लोगों ने तेज़ रफ़्तार में वैन चलाने का लगाया आरोप
वैन चालक को भागता देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पकड़ा, इसके बाद बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल मेयार का स्कूल वैन बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वैन को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वैन चालक बहुत ही तेज़ रफ़्तार में था जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और संतुलन खोने की वजह से घटना हुई।
ये भी पढ़ें: बिहार: आरसीपी सिंह के पोस्टर पर छात्र जदयू नेताओं ने पोती कालिख, बताया पार्टी का गद्दार












Click it and Unblock the Notifications