Bihar News: पूर्णिया में घने कोहरे की वजह से स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, कई बच्चे ज़ख्मी
Road Accident In Purnea Bihar: बिहार में इन दिनों मौसम का मिज़ाज तेज़ी से बदल रहा है। ठंड के साथ ही कोहरे ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। वहीं कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही सड़क हादसे की ख़बर भी पढ़ने को मिल रही है।
ताज़ा मामला बिहार पूर्णिया जिले का है, जहां घने कोहरे की वजह से स्कूल बस और ट्रक की ज़ोरदार टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में कई स्कूली बच्चे के घायल होने की ख़बर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 20 स्कूली बच्चे सवार थे।

बस में सवार होकर स्कूल पढ़ने जा रहे थे, इसी दौरान घने कोहरे की वजह से यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, ड्राइवर ने अपनी अकलमंदी से बच्चों को बड़ा हादसे का शिकार होने से बचा लिया।
हदासे में चार स्कूली बच्चे के ज़ख़्मी होने की खबर है। सभी घायलों को इलाद के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल में इलाज जारी है, बच्चे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो गुलाबबाग स्थित स्कूल की बस ग़लत दिशा में आ रही थी।
पूर्णिया-कटिहार NH-31 (A) के रानीपतरा (मुफस्सिल थाना क्षेत्र) के पास घने कोहरे की वजह से साफ नहीं दिखा रहा था। गलत दिशा में बस चल रही थी, इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। गनीमत रहा कि बड़ा हादसा होते होते टल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन को चाहिए कि घना कोहरा देखते हुए स्कूल खुलने के टाइमिंग में बदलाव कर दे। या फिर विंटक वेकेशन की घोषणा कर दी जाए। क्योंकि जान बचेगा, बच्चे सुरक्षित रहेंगे तभी शिक्षा हासिल कर पाएंगे। बच्चों की जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई नहीं करवानी है।












Click it and Unblock the Notifications