SC के फैसले पर बोले CM नीतीश कुमार- मामले का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, ये न्याय की जीत
नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच CBI ही करेगी, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत के परिवार वालों ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देते हुए उम्मीद की है कि अब एक्टर की मौत का सच सबके सामने आएगा तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि हम इस फैसले को चुनौती देंगे, वकील की ओर से कहा गया कि वो रिव्यू पीटिशन दायर करेंगे।
Recommended Video

'सुशांत मामले का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं'
तो वहीं इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कानून के अनुसार ही काम हुआ है और जो भी बिहार में किया गया वो कानून के तहत किया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि अब सुशांत और उनके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा, इस पूरे मामले का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि मामले को लेकर जो कुछ भी किया गया, वो पूरी तरह से न्यायसंगत था।

'बिहार की तरफ से कोई भी राजनीति नहीं की गई है'
सीएम नीतीश ने कहा कि हमने देखा है कि देश भर में बहुत बड़ी संख्या में लोगों की सहानुभूति परिवार के प्रति थी, सब लोगों की इच्छा थी कि इसकी सीबीआई जांच हो और सच्चाई बाहर आए, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से ये साबित हो गया कि बिहार की तरफ से कोई भी राजनीति नहीं की गई है।

हमने संविधान का पालन किया है: नीतीश कुमार
सीएम ने कहा कि हमने संविधान का पालन किया है, ये पूरी तरह से न्याय की जीत है, हमारी पूरी कोशिश सुशांत के परिवार को न्याय दिलाने की है, अब हमें पूरा भरोसा है कि सच अब लोगों के सामने आएगा। आपको बता दें कि सुशांत केस में उनके परिवार वालों ने मुंबई के बजाय पटना में FIR दर्ज कराई थी और मुंबई पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

बिहार सरकार ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी,
तो वहीं बिहार सरकार ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी, जबकि महाराष्ट्र सरकार की ओर से लगातार इसका विरोध हो रहा था, वो बिहार सरकार पर इस केस को राजनीति रंग देने का भी आरोप लगाते आ रहे हैं।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दिया बड़ा बयान
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। यह 130 करोड़ लोगों की भावनाओं की जीत है। इस फैसले से सुप्रीम कोर्ट के लिए और भी सम्मान बढ़ेगा। अब लोगों को उम्मीद जगी है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में निश्चित रूप से न्याय होगा। हम लोगों पर आरोप लगाए जा रहे थे कि आपने क्यों केस किया। हमने अपने आईपीएस अफसर को भेजा तो उसे कैदी की तरह रात 12 बजे क्वारंटीन कर दिया गया। उसी से लग रहा था कि कुछ ना कुछ गड़बड़ है। हमने जो भी काम किया वह कानूनी और संवैधानिक रूप से सही किया। सुप्रीम कोर्ट ने इसपर मुहर लगा दी है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे धीरज के साथ इंतजार करें।












Click it and Unblock the Notifications