बिहार: बहू का घूंघट उठाते ही बेहोश हो गई सास, होश आने पर किया ये काम

सासाराम, जून 27: हैरान कर देने वाली खबर बिहार के सासाराम जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक ऐसी शादी हुई है, जिसमें एक तरफ लड़का तो है। लेकिन दूसरी तरफ ना तो लड़की है और ना ही लड़का। यानि एक ऐसी शादी जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। वहीं, शादी के बाद जब युवक अपने घर पहुंचा तो उसकी मां बहू का घूंघट उठाते ही बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने इस शादी को मंजूर नहीं दी और दोनों को घर से निकाल दिया। वहीं, अब इस अनोखी शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Sasaram News: mother-in-law fainted after Seeing the transgender daughter-in-law

यह हैरान कर देने वाला मामला बिहार के सासाराम जिले करगहर का है। बताया जा रहा है कि गोलू नाम का शख्स नाच पार्टी में काम करता था। काम करने के दौरान गोलू कुमार को पानापुर की रहने वाली किन्नर नंदनी से प्रेम हो गया। कुछ दिनों तक प्रेम-मोहब्बत में रहने के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी का सफर एक साथ शुरू करने की ठानी और फिर इन दोनों ने शादी कर ली। बता दें, शादी के बाद गोलू अपनी किन्नर पत्नी नंदनी के साथ करगहर के ही एक किराए के मकान में रह रहा था।

खबर के मुताबिक, परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दबाव बनाकर बेटे को किन्नर बहू से अलग करने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो वे उसे समझा बुझाकर अपने घर ले आए। वहीं जब नंदनी को इसकी जानकारी मिली तो वह गोलू को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गई। यहां किन्नर बहू को देखकर सास बेहोश हो गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब नंदिनी पानी छिड़ककर सास को होश में लाने की कोशिश करने लगी।

ये नजारा देखकर लोग अपने घर वापस जाने लगे। सास को जैसे ही होश आया उसने लोक लाज के भय से गोलू और उसकी किन्नर पत्नी घर से निकल दिया। इतना ही नहीं, वो खुद किसी करीबी रिश्तेदार के यहां चले गए हैं। मोहल्ले वाले इस पूरे प्रकरण को देखकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। भले ही गोलू-नंदिनी को आज समाज खुलकर स्वीकार नहीं कर पा रहा हो, लेकिन दुल्हा-दुल्हन को उम्मीद है कि एक दिन सबकुछ ठीक होगा और वो लोग हंसी-खुशी अपनी जिंदगी का सफर तय कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+