बिहारः पति को नपुंसक बताकर बार-बार मायके चली जाती थी पत्नी, ससुराल में मिली युवक की लाश

सासाराम। बिहार के सासाराम जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के इंदौर गांव में ससुराल आए दामाद का शव पोखर में मिला। पोखर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान जवाहर पाल के रूप में की गई है। जवाहर पाल करगहर के पहाड़ी गांव का रहने वाला था।

पति का शव पोखर में मिला

पति का शव पोखर में मिला

जवाहर के परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी नीलू देवी, सास और ससुर विजय पाल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि जवाहर पाल की पत्नी अपने पति जवाहर पर नामर्द होने का आरोप लगाती थी, जिसको लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई।

मृतक के पिता ने दर्ज कराया मामला

मृतक के पिता ने दर्ज कराया मामला

कुछ दिन पहले ही जवाहर पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया हुआ था। लेकिन इसी दौरान जवाहर का शव पोखर से बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के पिता ने इस मामले में जवाहर की पत्नी नीतू देवी, सास और ससुर विजय पाल पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है।

एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी

एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी

पुलिस ने फिलहाल त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। इससे आशंका जताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। पिछले साल नीतू की शादी जवाहर पाल से हुई थी। शादी के बाद से ही नीतू और जवाहर में तनाव रहने लगा था।

पति पर नामर्द होने का लगाती थी आरोप

पति पर नामर्द होने का लगाती थी आरोप

बार-बार पत्नी अपने मायके चली जाती थी, जिससे जवाहर नाराज हो जाता था। बाद में जानकारी मिली कि नीतू ने जवाहर पर नामर्द होने का आरोप लगाया है, जिसको लेकर बार-बार पंचायत बुलाई गई। पंचायत में तय हुआ कि नीतू अपने ससुराल आ जाए, जिसके बाद जवाह अपने पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया था लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। बिक्रमगंज के डीएसपी राजकुमार पूरे मामले की तहकीकात कर रहे हैं। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+