भाजपा के दिग्गज नेता को एयर होस्टेस हुआ इश्क, जब बने उड्डयन मंत्री तो पत्नी ने उठाया ये क़दम
Rajiv Pratap Rudy Life History: बिहार के कई दिग्गज नेताओं ने प्रेम विवाह किया है, जिनकी प्रेम कहानी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आज हम आपको भारतीय जनता पार्टी के एक ऐसे ही दिग्गज नेता की प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्हें हवाई सफ़र के दौरान इश्क हुआ और उन्होंने इश्क में मुकाम भी हासिल किया।
जी, हां हम बात कर रहे हैं बीजेपी के दिग्गज नेता राजीव प्रताप रूडी की, वह बिहार के सारण लोकसभा सीट से सांसद है। मौजूदा समय में सारण लोकसभा सीट बिहार की हॉट सीटों में शुमार की जा रही है, क्योंकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इस बार चुनावी मैदान में हैं।

राजद की टिकट पर रोहिणी आचार्य, सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी को चुनौती देने उतरी हैं। आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सारण से चार बार सांसद रह चुके हैं, तो वही राजीव प्रताप रूडी भी सारण से चार बार सांसद का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
राजीव प्रताप रूडी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से चुनावी मात खा चुके हैं। वहीं लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को हरा चुके हैं, इस बार राजीव प्रताप रूड़ी को टक्कर देने लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्य सारण के चुनावी दंगल में उतरी हैं।
केंद्र में मंत्री रह चुके राजीव प्रताप रूडी ने साल 1991 में हिमाचल की रहने वाली नीलम से शादी रचाई थी। राजवी प्रताप रूडी और नीलम प्रताप रूडी की दो बेटी अतिशा प्रताप सिंह और श्रेया रूडी सिंह है।
राजीव अक्सर हवाई यात्रा करते थे, इसी दौरान उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली और एयर होस्टेस नीलम से आखें चार हुई। हवाई सफर के दौरान हुआ प्रेम परवान चढ़ा। शादी की बात आगे बढ़ी और दोनों ने 1991 में शादी रचा ली। आज दोनों काफी खुशहाल ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications