Bihar Politics: सरकार में आते ही संतोष मांझी के बदल गए सुर, अब CM नीतीश की तारीफ़ में पढ़े कसीदे
Bihar Political News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल गया है, जो विपक्ष में थे, वह सत्ता में आ गए हैं। जो सत्ता में थे विपक्षी दल हो गए हैं। सियासी दांवपेंच के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है।
सीएम नीतीश कुमार ने जब एनडीए से नाता तोड़ा था तो, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी उनके साथ महागठबंधन का दामन थाम लिया था। महागठबंधन में सीएम नीतीश से मतभेद के बाद जीतन राम मांझी ने ख़ुद के रास्ते अलग कर लिये।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने एनडीए गठबंधन का दामन थामा और सीएम नीतीश कुमार पर जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन ने जमकर निशाना साधा। अब एक बार फिर से नीतीश कुमार और जीतन मांझी एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं।
सीएम नीतीश कुमार के साथ सत्ता में आते ही पूर्वी सीएम जीतन मांझी और उनके बेटे संतोष मांझी के सुर बदल गए हैं। अब जीतन राम मांझी और संतोष मांझी उनके (नीतीश कुमार) की तारीफ़ में कसीजे पढ़ते नहीं थक रहे हैं।
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन बिहार में नई सरकार बनने पर खुशी का इज़हार किया। इसके साथ ही मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि प्रदेश में अब विकास की रफ्तार तेज़ होगी, किसी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी।
संतोष कुमार सुमन ने कहा कि प्रदेश में गरीबों के विकास के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। खुद उन योजनाओं पर नज़र रखेंगे ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन, गौरव का गठबंधन है। इस गठबंधन से बिहार में डबल इंजन की सरकार बनी है। अब प्रदेश सरकार की योजनाओं को मज़बूती मिलेगी।
संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की वर्किंग पॉवर में कोई शक नहीं है। उनकी कार्यशैली पर पार्टी और अन्य लोगों को भी पूरा यक़ीन है। सीएम नीतीश महागठबंधन की दवाब में थे, जिसका निगेटिव असर पड़ा है। अब सीएम के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications