Bihar News: सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र अंतर्राष्ट्रीय रेत कला उत्सव में लहराएंगे हुनर का परचम, जानिए
Sand Artist Madhurendra, Bihar News: बिहार में रेत कला के जादूगर नाम से ख्याति हासिल करने वाले सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र, एक बार फिर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुनर का परचम लहराने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय रेत कला उत्सव में उनका चयन हुआ है। वह रेत कला उत्सवा में भाग लेने के लिए गुरुवार (30 नवंबर) दोपहर 12.45 बजे दरभंगा एयरपोर्ट से भुनेश्वर के लिए रवाना हो चुके हैं।
वन इंडिया दिंदी से बात करते हुए चंपारण के लाल वर्ल्ड फेमस युवा रेत कलाकार मधुरेन्द्र कुमार ने खुशी का इज़हार किया । उन्होंने कहा कि वह तेरहवें अंतराष्ट्रीय रेत कला उत्सव में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सभी लोगों से दुआओं की उम्मीद है।

आपको बता दें कि उड़ीसा सरकार 1 से 5 दिसंबर तक कोणार्क के चंद्रबग्घा समुद्र तट अंतर्राष्ट्रीय उत्सव का आयोजन कर रही है। उड़ीसा सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय उत्सव में बिहार के पूर्वी चंपारण जिला से ताल्लुक रखने वाले मधुरेन्द्र भी हिससा ले रहे हैं।
सिकरहना अनुमंडल अन्तर्गत बिजबनी गांव (घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड) निवासी मध्यम वर्गीय किसान शिव कुमार साह और गेना देवी के पुत्र मधुरेंद्र कुमार देश के लिए प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उत्सव में भारत के अलावा अन्य देश के भी 18 से 50 वर्ष तक की आयु वाले सैंड आर्टिस्ट भाग ले रहें हैं।
रवानगी से पहले सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बताया कि भारत के ओर से अन्य डेलीगेट आर्टिस्ट के अलावा बिहार से सिर्फ मुझे निमंत्रण मिला हैं। ओड़िसा सरकार के टूरिस्म डिपार्टमेंट के डायरेक्टर सह सचिव विश्वजीत रौत्राय ने ईमेल के जरिये फेस्टिवल में प्रतिभागी के रूप में आमंत्रण पत्र भेजा हैं।
ग़ौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय रेत कला उत्सव 2019 के विजेता रह चुके सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार लोकसभा चुनाव 2019, विधानसभा चुनाव 2020 और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र राज्य और राज्य के बाहर कई मेलों, महोत्सवों और सरकारी आयोजनों में सैंड आर्ट और पेंटिंग के नमूने पेश कर चुके हैं।
कला की बदौलत उन्हें राष्ट्रपति सम्मान और दर्जनों से ज्यादा पुरस्कार भी मिले हैं। जिससे विश्व पटल पर बिहार ही नहीं, अपनी मातृभूमि हिंदुस्तान का मान-सम्मान बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। मधुरेंद्र ने कहा कि विश्व में अपने देश और प्रदेश को सैंड आर्ट में एक अलग पहचान दिलाना मेरा मक़सद है।












Click it and Unblock the Notifications