Samrat Choudhary Oath Ceremony : सम्राट चौधरी ने ली सीएम पद की शपथ
Samrat Choudhary Oath Ceremony: सम्राट चौधरी आज सुबह 10.50 बजे सीएम पद की शपथ ले ली। मंगलवार शाम को ही उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। इससे पहले उन्हें भाजपा और NDA विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण लोकभवन में होगा, गौरतलब है कि बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बना है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा था कि 'उन्होंने नीतीश कुमार से राजनीति सीखी है और उनके साथ काम करने के अनुभव को याद किया। समृद्ध बिहार के विजन को आगे बढ़ाने की बात कही।'पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Samrat Choudhary Oath Ceremony LIVE: विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली
बिहार के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उनके साथ जेडीयू कोटे से दो विधायकों- विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली है. राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Samrat Choudhary Oath Ceremony LIVE: NDA बना रहा है सम्राट चौधरी को सीएम- गिरिराज सिंह
BJP नेता सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह NDA की सरकार थी और NDA की सरकार ही आज एक नए मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेगी... क्या BJP अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है? यह 5 पार्टियों का NDA है। NDA सिर्फ़ एक पार्टी का नहीं है। सभी पार्टियाँ मिलकर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बना रही हैं। ये हालात तब बने जब नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने का फ़ैसला किया..."
Samrat Choudhary Oath Ceremony LIVE: चिराग पासवान ने दी सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ट्वीट किया - "आज, पटना में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले मैं अपने भाई सम्राट चौधरी से मिला और NDA विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा।"
Samrat Choudhary Oath Ceremony LIVE: सम्राट चौधरी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं- चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सम्राट चौधरी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। वे मेरे बिहार को अगले चरण तक ले जाएंगे। मेरा मानना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार यहां से नई ऊंचाइयों को छुएगा... जिस तरह नीतीश कुमार ने बिहार को 'जंगल राज' के दौर से बाहर निकाला और उसे आज की स्थिर स्थिति तक पहुंचाया, उसी तरह निस्संदेह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हमारी सरकार उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएगी... हमें राज्य में नीतीश कुमार की उपस्थिति और उनकी सक्रिय भूमिका की कमी निश्चित रूप से खलेगी। चूंकि अब वे केंद्रीय राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं..."
Samrat Choudhary Oath Ceremony LIVE: JDU नेता विजय कुमार चौधरी आज बिहार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे
JDU नेता विजय कुमार चौधरी आज बिहार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने कहा, "इस ज़िम्मेदारी के लिए मैं अपने नेता का आभार व्यक्त करता हूँ, क्योंकि आज हमें जो भी पद मिलने वाला है, वह सिर्फ़ नीतीश कुमार के भरोसे की वजह से ही है, हम उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए, पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ बिहार की जनता की सेवा करते रहेंगे... हमने बिहार की जनता के हित में अच्छा काम किया है, और भविष्य में भी हमारे यही प्रयास जारी रहेंगे।"
Samrat Choudhary Oath Ceremony LIVE: नीतीश कुमार के विकास की लकीर को सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे-सरावगी
आज बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर BJP के सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर, बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के बाद, आज सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे, और विजय चौधरी तथा बिजेंद्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची थी, उसे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में और आगे बढ़ाया जाएगा।"
बिहार राजनीति: 23 CMs की कुर्सी का बदलता खेल
Bihar में मुख्यमंत्री राज की कहानी: 17 चुनाव, 23 CM बदले, 'श्रीकृष्ण’ का 15 साल राज, Nitish की 10 बार ताजपोशी!
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा',
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं?
Samrat Choudhary Oath Ceremony LIVE: CM का रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास होगा-PK
बिहार NDA विधायक दल के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के चुने जाने पर, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर कहते हैं, "...अब बिहार को गुजरात के हितों को ध्यान में रखकर चलाया जाएगा। इसका मतलब है कि बिहार से पलायन नहीं रुकेगा... जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसका रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास होगा।














Click it and Unblock the Notifications