Samrat Chaudhary Education: क्या है 'PFC कोर्स', जिसकी डिग्री पर बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी घिरे थे?
Samrat Chaudhary Education: नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उसके साथ ही सम्राट चौधरी एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बन गए हैं। डिप्टी सीएम बनते ही एक बार फिर से बीजेपी नेता सम्राट चौधरी की पढ़ाई-लिखाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
दरअसल, अक्टूबर 2025 में, सम्राट चौधरी ने न्यूज 24 कॉन्क्लेव में गए थे। इस दौरान उनसे प्रशांत किशोर के आरोपों के बारे में पूछा गया। तब उन्होंने एक कोर्स का जिक्र किया था। अब हर कोई इस कोर्स से जुड़ी डिटेल्स जानना चाह रहा है। 2025 चुनाव के घोषणा पत्र में भी उन्होंने इस कोर्स का जिक्र किया है।

सम्राट चौधरी ने अपनी पढ़ाई-लिखाई पर बात करते हुए कहा था, "मैंने अपने हलफनामे में विवरण दिया है। मैंने कामराज विश्वविद्यालय से पीएफसी कोर्स किया है।" उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी संदेह हो, तो वे सीधे कामराज विश्वविद्यालय से विवरण की पुष्टि कर सकते हैं। अब उनके दोबारा डिप्टी सीएम बनने पर सभी इस PFC कोर्स से जुड़े विवरण खोज रहे हैं।
सम्राट चौधरी न केवल राजनेता हैं बल्कि स्वयं को एक कृषक भी मानते हैं। उन्होंने तारापुर विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी उच्चतम शैक्षणिक योग्यता Doctor of Litt (मानद), PFC कामराज विश्वविद्यालय से प्राप्त बताई है। इस प्रकार, वे राजनीतिक जीवन के साथ-साथ खेती और अकादमिक क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं।
सोशल मीडिया और इंटरनेट पर "PFC कोर्स" (PFC Course) शब्द की चर्चा तेज है। कई लोग इसे किसी खास डिग्री या यूनिवर्सिटी कोर्स मान बैठ हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
MKU में "PFC" का क्या मतलब?
मदुरै कामराज विश्वविद्यालय (MKU) के नाम से जुड़ा "PFC कोर्स" (PFC Course) असल में कोई पाठ्यक्रम नहीं है। दरअसल, जब भी "PFC" शब्द की खोज की जाती है तो यह प्रोविजनल सर्टिफिकेट (Provisional Certificate) से जुड़ा होता है। यह सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिया जाता है जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है लेकिन अभी तक उन्हें मूल डिग्री सर्टिफिकेट (Original Degree Certificate) नहीं मिला है।
क्या होता है प्रोविजनल सर्टिफिकेट?
प्रोविजनल सर्टिफिकेट एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जो छात्र की पढ़ाई पूरी होने की पुष्टि करता है। यह तब तक मान्य रहता है जब तक विश्वविद्यालय छात्र को उसका असली डिग्री प्रमाणपत्र जारी नहीं कर देता। कई छात्र नौकरी या आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन करते समय इसी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करते हैं।
प्री-फाउंडेशन कोर्स (Pre-Foundation Course) क्या है?
अक्सर "PFC" शब्द को लेकर भ्रम होता है। असल में शिक्षा जगत में "PFC" का मतलब प्री-फाउंडेशन कोर्स (Pre-Foundation Course) भी होता है। यह कोर्स खासतौर पर कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों के लिए डिजाइन किया जाता है।
इस कोर्स का मकसद
भविष्य की तैयारी - यह छात्रों को आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) और नीट (NEET) जैसी कठिन परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार देता है।
मौलिक अवधारणाएं - इसमें गणित और विज्ञान के बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर फोकस किया जाता है।
कौशल विकास - आलोचनात्मक सोच और समस्या हल करने की क्षमता (Problem-Solving Skills) को विकसित किया जाता है।
कैसे पढ़ाया जाता था?
प्री-फाउंडेशन कोर्स में छात्रों को स्ट्रक्चर्ड स्टडी मटीरियल, रेगुलर टेस्ट और गाइडेंस दिया जाता है। इसका फायदा यह होता है कि छात्र धीरे-धीरे स्कूल लेवल की पढ़ाई से निकलकर बड़े स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहज हो जाते हैं ।
ये भी पढ़ें: Bihar News: '24 घंटे में गोली मार दूंगा’, Samrat Chaudhary को मिली खौफनाक धमकी, जांच में जुटी साइबर सेल टीम
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications