Samrat Chaudhary CM: सम्राट चौधरी के CM बनते ही रोहिणी आचार्य का 'विस्फोटक' हमला, बीजेपी को लग सकती है मिर्ची

Samrat Chaudhary Bihar New CM: सम्राट चौधरी बिहार के अगले सीएम होंगे। वे विधायक दल का नेता चुन लिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम सामने आते ही जुबानी जंग तेज हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

रोहिणी आचार्य ने बीजेपी को 'लीडरशिप की कंगाल' पार्टी बताते हुए कहा कि 46 साल बाद भी उन्हें अपने कैडर का कोई नेता नहीं मिला। रोहिणी ने सम्राट चौधरी को 'घुमंतू' नेता करार देते हुए उनके पुराने बयानों और विवादों की याद दिलाई है। उनके इस तंज से बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है और बीजेपी के खेमे में नाराजगी दिख रही है।

Rohini Acharya On Samrat Chaudhary

Rohini Acharya On Samrat Chaudhary: बीजेपी में नेतृत्व का सूखा

रोहिणी आचार्य का आरोप है कि इतने सालों बाद भी बीजेपी बिहार में अपना कोई बड़ा चेहरा तैयार नहीं कर पाई। उनके मुताबिक, बीजेपी हमेशा बैसाखियों के सहारे रही है और कभी अपने दम पर बहुमत नहीं पा सकी। रोहिणी ने तंज कसा कि पार्टी के पास 'नागपुरिया नर्सरी' या अपने संगठन का कोई ऐसा नेता नहीं है जिसे वे मुख्यमंत्री बना सकें। इसी 'राजनीतिक कंगाली' की वजह से उन्हें दूसरी पार्टियों से आए नेताओं का सहारा लेना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Samrat Chaudhary Bihar New CM: लालू के चेले से बिहार के CM तक! इन 4 दलों में रह चुके हैं सम्राट चौधरी

Rohini Acharya Post on Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी पर 'घुमंतू' वाला तंज

सम्राट चौधरी के राजनीतिक सफर पर निशाना साधते हुए रोहिणी ने उन्हें 'घाट-घाट का पानी पीकर आया घुमंतू' बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मजबूरी देखिए कि उसे ऐसे शख्स को चुनना पड़ा जो मूल रूप से बीजेपी का है ही नहीं। रोहिणी ने याद दिलाया कि सम्राट चौधरी के परिवार का इतिहास और उनके पुराने बयान बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ रहे हैं, फिर भी सत्ता के लालच में उन्हें गले लगाया गया है।

ये भी पढे़ं: Bihar CM Salary: बिहार के होने वाले CM Samrat Choudhary को कितनी मिलेगी सैलरी? करोड़ों की संपत्ति और रईस बीवी

पुराने बयानों और 'मुरेठा' की चर्चा

रोहिणी ने सम्राट चौधरी की उस प्रतिज्ञा पर भी चुटकी ली, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने तक मुरेठा (पगड़ी) न खोलने की बात कही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बिना प्रतिज्ञा पूरी किए ही मुरेठा खुल जाएगा? इसके साथ ही उन्होंने पुराने विवादों जैसे फर्जी डिग्री और उम्र के प्रमाणपत्र के मुद्दे को फिर से हवा दे दी है। उन्होंने इसे बीजेपी के लिए एक 'फर्जी' उपलब्धि करार दिया है।

पिता और पुत्र के बयानों का वार

रोहिणी ने सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी के उस पुराने बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को लेकर तीखी बात कही थी। साथ ही सम्राट के उस बयान की भी याद दिलाई जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को 'मिट्टी में मिलाने' की बात कही थी। रोहिणी का कहना है कि क्या बीजेपी इन धमकियों से डर गई है? उन्होंने इसे एनडीए की अंदरूनी कलह और मजबूरी का नतीजा बताया है, जिससे बीजेपी को मिर्ची लगनी तय है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+