Bihar CM Salary: बिहार के होने वाले CM Samrat Choudhary को कितनी मिलेगी सैलरी? करोड़ों की संपत्ति और रईस बीवी
Samrat Choudhary Salary and Net Worth: बिहार की सियासत में नीतीश युग के समापन के साथ ही 'सम्राट काल' का आगाज हो चुका है। भाजपा के कद्दावर नेता और तारापुर से विधायक सम्राट चौधरी अब सूबे के नए मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालने को तैयार हैं। अपनी आक्रामक शैली और 'मुरैठा' (पगड़ी) वाले संकल्प से चर्चा में रहने वाले चौधरी न केवल राजनीतिक रसूख रखते हैं, बल्कि वे आर्थिक रूप से भी काफी संपन्न हैं।
चुनावी हलफनामे के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि बिहार के नए मुखिया और उनका परिवार करोड़ों की जायदाद का मालिक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी को कितनी सैलरी मिलेगी और उनकी कुल संपत्ति कितनी है।

बिहार के मुख्यमंत्री को कितनी मिलती है सैलरी? (Bihar CM Salary Details)
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सम्राट चौधरी को वेतन (सैलरी) कितना मिलेगा? साल 2025-26 के संशोधित आंकड़ों के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री का कुल मासिक वेतन और भत्ते मिलाकर लगभग 2.15 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये के बीच होते हैं।
इसमें बेसिक सैलरी के अलावा निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, सत्कार भत्ता और अन्य कई अलाउंस शामिल होते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला, स्टाफ, आधिकारिक वाहन, चिकित्सा सुविधा और Z या Z+ सुरक्षा भी मिलती है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)को भी 2.15 लाख वेतन मिलता रहा है। इसके अलावा उन्हें मुफ्त यात्रा, स्टाफ और रिटायरमेंट के बाद पेंशन जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं।
सैलरी के अलावा मुख्यमंत्री को कई शानदार सुविधाएं भी मिलती हैं:
- आवास: पटना के पॉश इलाके में एक सुसज्जित सरकारी बंगला।
- सुरक्षा: मुख्यमंत्री को हमेशा 'जेड प्लस' (Z+) कैटेगरी की सुरक्षा मिलती है।
- यात्रा: सरकारी काम से कहीं भी जाने के लिए हवाई सफर और ट्रेन यात्रा बिल्कुल मुफ्त होती है।
- रिटायरमेंट: पद छोड़ने के बाद भी मुख्यमंत्री को आजीवन अच्छी-खासी पेंशन, स्टाफ और मेडिकल सुविधाएं मिलती रहती हैं।
करोड़ों के मालिक हैं सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी (Samrat Choudhary Net Worth 2026)
अगर हम सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी कुमारी ममता की साझा संपत्ति की बात करें, तो यह आंकड़ा लगभग 11.34 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री से ज्यादा अचल संपत्ति उनकी पत्नी के नाम पर है। सम्राट चौधरी की व्यक्तिगत चल-अचल संपत्ति करीब 4.85 करोड़ रुपये है, जिसमें 3.86 करोड़ रुपये के मकान और जमीन शामिल हैं। वहीं, उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास लगभग 5.78 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें अकेले 5.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति दर्ज है।
परिवारिक संपत्ति में हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के तहत लगभग ₹4.27 लाख की हिस्सेदारी है। वहीं उनके बच्चों के नाम भी अच्छी-खासी संपत्ति दर्ज है। एक बच्चे के पास ₹41.4 लाख और दूसरे के पास ₹26.8 लाख की चल संपत्ति है।
- Assam Chunav 2026: 85% बंपर वोटिंग ने बढ़ाई टेंशन, BJP हारेगी या बनाएगी इतिहास? आंकड़ों से समझिए पूरा खेल
- Asembly Election 2026 Voting: शाम 5 बजे तक असम में 84.42 और केरल में 75.01% वोटिंग
- Voting Percentage: असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर हुआ मतदान, कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?
- Assembly Polls 2026: असम-केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार खत्म, कब डाले जाएंगे वोट?
- Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL
सम्राट चौधरी निवेश और बैंक बैलेंस
एक अनुभवी निवेशक की तरह सम्राट चौधरी ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा म्यूचुअल फंड और सेविंग्स में लगा रखा है। उन्होंने इक्विटी फंड में 4.18 लाख, HDFC मिडकैप फंड में 5.23 लाख और निप्पॉन इंडिया रिटायरमेंट फंड में 22.42 लाख रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा, पोस्टल सेविंग स्कीम्स में भी उनका पैसा लगा हुआ है। इतना ही नहीं, उनके दोनों बच्चों के नाम पर भी करीब 68 लाख रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है।
सम्राट चौधरी जमीन-जायदाद और लग्जरी का शौक
सम्राट चौधरी की जड़ें मुंगेर और वैशाली की मिट्टी से गहराई से जुड़ी हैं। मुंगेर के तारापुर और वैशाली के मनीकपुर व करीहो जैसे इलाकों में उनके पास कई सौ एकड़ कृषि भूमि है। शहरी इलाकों की बात करें तो पटना के खजपुरा में भी उनके पास कीमती जमीन है। उनके पास अपनी निजी सुरक्षा के लिए एक एनपी बोर राइफल भी है। गाड़ियों के मामले में वे सादगी पसंद करते हैं और उनके पास 7 लाख रुपये की एक बोलेरो गाड़ी है।
सोने-चांदी के मामले में भी मुख्यमंत्री का परिवार पीछे नहीं है। सम्राट और उनकी पत्नी, दोनों के पास 200-200 ग्राम सोने के आभूषण हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास आधा किलो (500 ग्राम) चांदी भी है।
सालाना आय कितनी है? (Samrat Choudhary Income Details)
वित्तीय वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न के मुताबिक, सम्राट चौधरी की सालाना आय करीब ₹17.91 लाख दर्ज की गई है। वहीं उनकी पत्नी की आय लगभग ₹12.73 लाख है। यानी राजनीति के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत बनी हुई है।
सम्राट चौधरी राजनीति का सफर (Political Journey of Samrat Choudhary)
- सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से नहीं आते, लेकिन इसके बावजूद भाजपा में तेजी से उभरे हैं। सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है।
- उनके पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और कुशवाहा समाज के सबसे कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। वे कभी लालू प्रसाद के करीबी रहे तो कभी नीतीश कुमार के साथ भी जुड़े रहे।
- सम्राट चौधरी ने 1990 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 2000 में वे पहली बार आरजेडी के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद उन्होंने जेडीयू और फिर 2017 में बीजेपी का दामन थामा।
- मार्च 2023 में उन्हें बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और 2024 में वे उपमुख्यमंत्री बने। 2025 में फिर से डिप्टी सीएम बने और अब मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने की कगार पर हैं।
FAQs
Q1. बिहार के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी होती है?
करीब ₹2.15 लाख से ₹2.5 लाख प्रति माह, साथ में कई सुविधाएं।
Q2. सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति कितनी है?
परिवार सहित करीब ₹11.34 करोड़।
Q3. सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता की संपत्ति कितनी है?
लगभग ₹5.78 करोड़।
Q4. क्या सम्राट चौधरी के पास जमीन है?
हां, मुंगेर, वैशाली और पटना में बड़ी मात्रा में कृषि और गैर-कृषि भूमि है।
Q5. सम्राट चौधरी की राजनीति की शुरुआत कब हुई?
1990 में सक्रिय राजनीति में आए और 2000 में पहली बार विधायक बने।
Q6.सम्राट चौधरी की सालाना आय कितनी है?
2024-25 के टैक्स रिटर्न के मुताबिक, सम्राट चौधरी की सालाना आय 17,91,420 रुपये है।
Q7.क्या सम्राट चौधरी के पास कोई हथियार भी है?
जी हां, उनके पास सुरक्षा के लिए एक एनपी बोर राइफल है।
Q8.बिहार के मुख्यमंत्री की रिटायरमेंट के बाद क्या सुविधाएं मिलती हैं?
रिटायरमेंट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को आजीवन पेंशन, सरकारी बंगला, सुरक्षाकर्मी और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा मिलती है।
-
Samrat Chaudhary: मंत्री पद से बर्खास्तगी, जेल का आदेश! शुरू होते ही खत्म होने वाला था सम्राट चौधरी का राजनीति -
Samrat Choudhary: शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान, सम्राट चौधरी बने विधायक दल के नेता, 15 अप्रैल को लेंगे शपथ -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Samrat Chaudhary Bihar New CM: लालू के चेले से बिहार के CM तक! इन 4 दलों में रह चुके हैं सम्राट चौधरी -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Samrat Choudhary: कहां है सम्राट चौधरी का पैतृक गांव? परिवार में उत्सव का माहौल! शाम 4 बजे नए CM का ऐलान -
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'













Click it and Unblock the Notifications