Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश की सबसे कम उम्र की सांसद बनी शांभवी, दर्ज किए अनोखे रिकॉर्ड, खूबसूरती में अभिनेत्रियों को दे रही टक्कर

India's Youngest MP Shambhavi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद अब जीते हुए उम्मीदवारों पर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। इसी बीच बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली 26 वर्षीय नेत्री शांभवी चौधरी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों में शामिल है। एनडीए की तरफ़ समस्तीपुर ससंसदीय सीट चिराग के खाते में गई थी। लोजपा (र) की टिकट पर चिराग ने शांभवी चौधरी को टिकट दिया और इस तरह सियासी सफर पर निकली युवा नेत्री ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

India s Youngest MP Shambhavi

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की टिकट पर चुनावी दांव खेलने वाली एनडीए समर्थित उम्मीदवार शांभवी को 579786 वोट मिले। उन्होंने महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी को 1 लाख 87 हज़ार 251 वोटों के अंतर से हराते हुए एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

जीत का परचम लहराने के साथ ही शांभवी के नाम एक और रिकॉर्ड देश की सबसे कम उम्र की युवा सांसद का भी उनके नाम जुड़ गया। आपको बता दें कि जदयू के दिग्गज नेताओं में शांभवी के पिता अशोक चौधरी शुमार किए जाते हैं। नीतीश सरकार में मंत्री होने की वजह से भी शांभवी की सियासी राह आसान हो गई।

समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा (रामविलास) ने शांभवी को टिकट दिया। ग़ौरतलब है कि बेटी लोजपा(र) की टिकट से चुनावी लड़ रही थी और पिता जदयू के कद्दावर नेताओं में शुमार हो रहे थे। हालांकि एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों में जदयू और लोजपा(र) दोनों ही शामिल है।

जदयू से पहले अशोक चौधरी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार किये जाते थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी भी उन्होंने निभाई थी। कुछ मतभेद की वजह से उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया। अशोक चौधरी का नाम बिहार के प्रमुख दलित नेताओं में शुमार किया जाता है।

जातीय बंधन को तोड़ते हुए अशोक चौधरी ने जाति से बाहर शादी रचाई थी। बेटी शांभवी ने जाति का बंधन तोड़ते हुए भूमिहार समुदाय के चर्चित आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल के बेटे सायण कुणाल से की थी। 80 के दशक में किशोर कुणाल पटना के एसएसपी थे।

बॉबी हत्याकांड की जांच की वजह से उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की वजह से वह बिहार में काफी चर्चित हुए। शांभवी के पिता अशोक चौधरी मंत्री हैं, उनके दादा महावीर चौधरी भी दिग्गज नेता थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+