Liquor Side Effects: शराबी पति से आजिज़ आई पत्नी, पुलिस को बुलाकर करवाया गिरफ्तार, जानिए मामला

Samastipur News: बिहार में शराब पीने और बेचने वालों पर पुलिस नज़र बनाए हुए है। आए दिन शराबियों पर नकेल भी कस रही है। इसके बावजूद शराबबंदी कामयाब होती हुई नज़र नहीं आ रही है। बिहार के विभिन्न ज़िलों से शराब मामले से जुड़ी खबरें आए दिन पढ़ने को मिल रही है। ताज़ा मामला बिहार के समस्तीपुर ज़िले का है, जहां एक पत्नी ने शराबी पति से आजिज़ आकर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया।

समस्तीपुर ज़िले के पटपारा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 2 (विभूतिपुर थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला है। शराबी पति की करतूत से तंग आकर पत्नी ने पति को ही पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक जोगी महतो का पुत्र भरत महतो शराब के नशे में अक्सर पत्नी को पेरशान करता था।

samastipur-liquor-ban-news

भरत महतो की करतूत से नाराज़ पत्नी ने पुलिस को कॉल कर, अपनी पति की हरकतों को बताया और उसपर कार्रवाई करने की मांग की। पत्नी के कॉल के बाद उत्पाद विभाग पुलिस मौक़े पर पहुंची। आरोपी भरत की ब्रेथ एनालाइजर से जांच हुई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई।

उत्पाद विभाग की टीम ने ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने लेकर चली गयी। भरत महतो की पत्नी ने बताया कि शराब के नशे में उसका पति हमेशा उसके साथ मारपीट करता है। रातभर हंगामा करता है, पड़ोसी भी उसकी हरकतों से परेशान हो चुके हैं।

पीड़ित पत्नी ने कहा कि कोई दिन खाली नहीं जाता, जब वह शराब नहीं पीता हो। शराब के नशे में हाथापाई करते रहता है। पीड़ित महिला ने कहा कि पिछले दिन भी पिटाई किया, जिससे वह ज़ख्मी हो गई थी। पति को सुधारने के लिए कोई उपाय नहीं सूझा इसलिए पति का हाथ-पैर बांधकर पुलिस को कॉल कर दिया। मौक़े पर उत्पाद विभाग की पहुंची तो, उसके हाथ पैर खोल कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+