RPF का इंस्पेक्टर रेल से भी तेज, शादी करता है फटाफट

अब जब पहली पत्नी, पति से मिलने गई तो वहां दूसरी पत्नी भी मौजूद थी। और तो और पति दूसरी पत्नी का घूंघट उठाकर उसके चेहरे का दीदार कर रहा था।

पटना। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स का इंस्पेक्टर शादी करने में इतना तेज है कि ट्रेन लेट हो सकती है लेकिन ये नहीं! इसने चार साल तक एक लड़की को झांसे में रखा फिर शादी की लेकिन इसके बाद फिर एक बार इसे शादी करने का खुमार चढ़ा तो पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी रचाने फटाफट बिहार पहुंच गया। जब इस बात की जानकारी पत्नी को हुई तो वो भी बिहार पहुंची और जैसे-तैसे पति को खोज ही लिया।

RPF का इंस्पेक्टर रेल से भी तेज, शादी करता है फटाफट

अब जब पहली पत्नी, पति से मिलने गई तो वहां दूसरी पत्नी भी मौजूद थी। और तो और पति दूसरी पत्नी का घूंघट उठाकर उसके चेहरे का दीदार कर रहा था। बस इतना देखना भर था कि पहली पत्नी और उसके परिजनों ने इंस्पेक्टर बाबू की जमकर धुलाई की। पिट-पिटाकर दूल्हा साहब ऐसा भागे कि न तो दूसरी पत्नी का ख्याल रह गया और न ही पहली पत्नी से दुबारा मिलने की कोई इच्छा।

RPF का इंस्पेक्टर रेल से भी तेज, शादी करता है फटाफट

वहीं पीड़ित पक्ष ने थाने में इंस्पेक्टर शिशिर सिन्हा के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और उसके परिवार वालों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित का कहना है कि इंस्पेक्टर पहले उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से बहलाता रहा और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब युवती गर्भवती हो गई तो झूठमूठ की शादी रचा ली। उसके बाद नौकरी, ट्रांसफर की बात कहकर इधर-उधर गायब रहने लगा। आरोपी शिशिर मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है लेकिन पत्नी की खोजबीन में वो बिहार जाकर मिला और वो भी एक और जिंदगी तबाह करते हुए!

{promotion-urls}

देखिए राधिका आपटे का नया फोटोशूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+