PICs: कोचिंग वाली लड़की से छेड़छाड़ पड़ी भारी, बीच बाजार कपड़े उतारकर की गई मनचले की पिटाई
कोचिंग से लौटने के दौरान उसने छात्रा का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए गलत कॉमेंट करना शुरू कर दिया। जिसे देख गांव वाले उग्र हो गए और बीच सड़क पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी।
पटना। एक युवक को कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए कमेंट करना इतना महंगा पड़ा जिस कि उसने कभी कल्पना नहीं की होगी। गांव वालों ने उसे बाजार में नंगा कर घुमाया फिर जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बिहार के गया जिले के वीरगंज का है। जहां गांव की रहने वाली एक लड़की कोचिंग करने के लिए जाती थी, इसी दौरान वहां के रहने वाले राहुल नाम का एक लड़का अपने दोस्तों के साथ रोजाना छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत करता था। लड़की के साथ-साथ और भी कई गांव की लड़कियां थी जो राहुल की हरकत से काफी परेशान रहती थी।


कई बार उसने इसकी शिकायत भी की और गांव वालों के द्वारा राहुल को समझाया गया लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। रोजाना कोचिंग आने-जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करता रहा। शुक्रवार को कोचिंग से लौटने के दौरान उसने छात्रा का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए गलत कॉमेंट करना शुरू कर दिया। जिसे देख गांव वाले उग्र हो गए और बीच सड़क पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर नंगा करते हुए उसे बीच बाजार में घंटों घुमाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक ये नजारा गया के वीरगंज के बाजार के माली गली में देखने को मिला। जहां माली गली में कोचिंग संस्थान चल रहा था वहीं अपने पूरे परिवार के साथ राहुल रहता था और अक्सर कोचिंग आने-जाने वाली लड़कियों को अश्लील इशारे और गलत कमेंट कर छेड़खानी करता था। उसकी इस हरकत से पूरे गांव की लड़कियां परेशान रहती थी और अपने परिवार वालों से इसकी शिकायत करती थी। कल शाम कोचिंग से लौटने के दौरान राहुल ने लड़की का हाथ पकड़ अश्लील हरकत और जबरदस्ती करने की कोशिश की। जिसे देख वहां मौजूद अन्य लड़कियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। लड़कियों के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे और राहुल को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल के खिलाफ कई लड़कियों ने छेड़खानी करने और गलत कमेंट करने का आरोप लगाया है। वहीं कई लड़कियों के साथ वो अब तक गलत हरकत करते हुए उसे अपने प्यार के झांसे में फंसाकर बदनाम करने का काम कर चुका है। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है और लड़कियों के आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications