बिहारः रोहतास में ट्रक ने 10 लोगों को रौंदा, 4 की मौके पर मौत

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के बमहौर गांव में एनएच किनारे मौजूद एक लाइन होटल में अनियंत्रित ट्रक घुस गया, जिसके चलते 10 लोग उसके चपेट में आ गए और चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से घायल 5 महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि ईंट-भट्ठा में काम करने वाले मजदूर और उसका परिवार यूपी से झारखंड के लातेहार लौट रहे थे। इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास एनएच किनारे एक लाइन होटल पर सभी लोग रुके थे।

rohtas road accident many people died

जैसे ही सड़क किनारे यह लोग खाने-पीने के लिए ट्रक से नीचे उतरे, इसी दौरान अन्य अनियंत्रित ट्रक ने सभी को कुचल दिया। इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी को शिवसागर के पीएचसी लाया गया, जहां से सभी घायलों को पटना रेफर किया गया। वहीं चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संतोष लहरा, दिलीप लोहरा, 2 वर्षीय आशीष लोहरा और 3 वर्षीय बलवंत लोहरा के रूप में हुई है।

वहीं घायलों की पहचान 7 वर्षीय रेखा कुमारी, 17 वर्षीय कविता कुमारी, 19 वर्षीय फुल कुमारी, 40 वर्षीय सुनीता देवी व 28 वर्षीय बासमती देवी के रूप में हुई है। मृतकों के शवों का सासाराम के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने ट्रक को जब्त कर लिया है। लेकिन ट्रक चालक भागने में सफल रहा है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+