Purnia News: तनिष्क शोरूम पूर्णिया में लूटकांड, बनाई गई विशेष टीम, SP ने बताया कहां तक पहुंची जांच
Loot In Tanishq Showroom News Update: 26 जुलाई को बिहार के पूर्णिया जिले में दिनदिहाड़े बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपने साथ 2 करोड़ से ज्यादा के ज़ेवर लेकर फरार हो गए। इस मामले संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीम बनाई गई है।
सीसीटीव फुटेज के आधार पर अपराधियों की तस्वीर भी जारी की गई है। बिहार पुलिस द्वारा बनाई गई स्पेलशल टीम, टास्क फोर्स की जांच में बंगाल पुलिस भी मदद कर रही है। वहीं इस लूटकांड में संलिप्त अपराधियो की जानकारी देने वाले को पुलिस मुख्यालय की तरफ़ 3 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।

लूटकांड में संलिप्त अपराधियों के बारे में जानकारी देने के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी, पहचान होने पर सूचना देने वाले बिहार पुलिस ईनाम देगी। सूचना देने के लिए मोबाइल नम्बर 8935980965 भी दिया गया। वहीं कहा गया है कि सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
तनिष्क शोरूम में हुए लूटकांड के बाबत कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया है। वहीं मामले के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही कार्रवाई की मॉनिटरिंग के लिए ADG, STF, अमृत राज पूर्णिया पहुंच चुके हैं।
पूर्णिया में तनिष्क शोरूम से हुए लगभग दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी की लूट मामले में एसपी उपेंद्र नाथ ने बताया कि 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए राज्य के बाहर और प्रदेश के अंदर बिहार STF और पूर्णिया पुलिस की 10 टीमें लगाई गई है।
ADG, STF, अमृत राज स्वयं खुद इस मामले की मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस मामले में सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ़ व्यापारी संगठन में इस मामले को लेकर काफी रोष हैं, उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications