मैकेनिक बनकर ATM में दाखिल हुए लुटेरे, चंद मिनटों में ही कर दिया 22 लाख रुपये पर हाथ साफ
हरप्रसाद चौक (जंदाहा थाना क्षेत्र) के पास का मामला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक टेक्नीशियन (इंजीनियर) बन कर दो लुटेरे एटीएम के अंदर दाखिल हुए और शटर गिरा दिया। शटर गिराने के बाद बिना किसी के खौफ के दोनों लुटे
हाजीपुर, 9 जुलाई 2022 । बिहार में अपराधी बैखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आये दिन हत्या, डकैती और लूट की ख़बर देखने को मिल रही है। पिछले दिनों बिहार के कटिहार ज़िले में बैंक लूट की वारदात को अपराधियों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया। आज फिर एटीएम लूट का मामला सामने आया है। वैशाली जिले के हाजीपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े केनरा बैंक के एटीएम को लूट लिया। बताया जा रहा है की फिल्मी अंदाज़ में लुटेरे एटीएम में दाखिल हुए और 22 लाख रुपए लेकर चंपत हो गए।

दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
हरप्रसाद चौक (जंदाहा थाना क्षेत्र) के पास का मामला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक टेक्नीशियन (इंजीनियर) बन कर दो लुटेरे एटीएम के अंदर दाखिल हुए और शटर गिरा दिया। शटर गिराने के बाद बिना किसी के खौफ के दोनों लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौक़े पर वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष, एसडीपीओ महुआ पूनम केसरी, जंदाहा पुलिस समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे।

क़रीब 22 लाख रुपये की लूट
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि कितने रकम पर लूटेरों ने हाथ साफ किया किया है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो एटीएम में क़रीब 22 लाख रुपये थे। लुटेरे सारा रक़म लेकर फ़रार हो गए हैं। हालांकि की लूटी हुई रक़म की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चश्मदीदों की मानें तो दो बदमाश आज (शनिवार) को पहुंचे थे। ख़ुद को एटीएम मैकेनिक बताते हुए कहा की मशीन में ख़राबी को ठीक करने आए हैं। इतना कह कर दोनों अंदर चले गए और शटर को गिरा दिया। उनके पास पिट्ठू बैग था उसमें ही वह सारा रक़म भर कर फ़रार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पूनम केसरी ने (एसडीपीओ, महुआ) की ने बताया लूट की सूचना मिलने पर हम लोग मौक़ा ए वारदात पर पहुंचे। जहां पता चला कि एटीएम मैकेनिक बन कर दो व्यक्ति पहुंचा था और वह एटीएम के अंदर दाखिल हुआ और सारा पैसा लेकर गायब हो गया। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर जानकारी जुटाई जा रही है कि कितने रुपयों पर लुटेरों ने हाथ साफ़ किया है। जांच के बाद ही सारी जानकारी सामने आ पाएगी। वहीं बैंक से तरफ़ से आए कर्मचारी प्रणय पुंज ने बताया कि मॉनिटरिंग टीम की तरफ़ से एटीएम से रुपये गायब होने की सूचना मिली।
य़े भी पढ़ें: बिहार: हाय हाय ये मजबूरी! ख़ुद ही अपना आशियाना उजाड़ रहे हैं लोग, जानिए क्यों ?












Click it and Unblock the Notifications