Bihar Politics: पोस्टर के ज़रिए RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तंज़, लगाने वाले का पता नहीं
Bihar Political News: बिहार में सियासी फ़िज़ा बदलने की सुगबुगाहट के साथ ही शुरू ही पोस्टर की सियासत, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भी जारी है। सत्ता परिवर्तन से पहले जीतन मांझी के समर्थकों द्वारा पोस्टर चस्पा किया गया था। जिसमें लिखा था बिहार में बहार है, मांझी बिना सब बेकार है।
बिहार में जैसे ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा, वैसे जदयू समर्थकों ने पीएम मोदी के साथ पोस्टर चस्पा किया। जिसमें लिखा हुआ था, नीतीश सबके हैं, सब पर बीस, नीतीश। इसके बाद अब राजधानी पटना डाक बंगला चौराहे पर बड़ा सा पोस्टर लगा है, पोस्टर में ऊपर की तरफ़ लिखा है कि चिंता बिहार का नहीं परिवार का, डूबता बिहार, उड़ता परिवार।

पोस्टर के निचले हिस्से में लिखा हुआ है फर्श से अर्श तक। पोस्टर किसने लगाया है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। ना ही इस मामले में कोई अभी तक कोई खुलासा हुआ है। सत्ता परिवर्तन के बाद लगाए गए पोस्टर के ज़रिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर ज़ोरदार कटाक्ष किया गया है।
पोस्टर में लालू यादव और राबड़ी देवी की पुरानी तस्वीर लगाई है। यह तस्वीर उस वक्त की है, जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ छोटे से मकान में रहते थे। तस्वीरों में राबड़ी देवी काम करती हुई नज़र आ रही है। वहीं लालू प्रसाद यादव गोद में बच्चों को खिला रहे हैं।
पोस्टर में लगी दूसरी तस्वीर में लालू प्रसाद यादव के छोटे तेजस्वी यादव पिता के साथ बड़े मकान में केक काटते हुए नज़र आ रहे हैं। पोस्टर को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं मिल रही है कि आखिर पोस्टर किसने लगाए हैं।
आपको बता दें रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को सीएम नीतीश कुमार पर ज़ोरदार निशाना साधते हुए कहा था कि, नीतीश कुमार थके हुए सीएम हैं। उनसे हमलोगों ने 17 महीने में इतना काम करवा लिया, जितना वह 17 सालों में नहीं कर सके।
तेजस्वी यादव ने 17 साल बनाम 17 महीने में हुए कामों का श्रेय लेते हुए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं पोस्टर लगने के बाद राजद नेताओं का कहना है कि ये जदयू द्वारा ही किया गया है। राजद परिवार पर कटाक्ष जदयू नेता ही कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications