चारा घोटाले मामले में CBI कोर्ट में पेश हुए लालू, कहा- अक्सर बीमार रहता हूं हाजिरी से राहत दीजिए
पटना। मंगलवार को 11 बजे बांका कोषागार से जुड़े चारा घोटाले मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। अपने आवास से वह कोर्ट में हाजिर होने के लिए पहुंचे थे। लालू प्रसाद यादव के साथ ही कोर्ट में सभी आरोपित एमपी-एमएलए भी कोर्ट पहुंचे। बता दें कि यह मामला 1996 से चल रहा है। प्रारंभिक जांच में 44 अभियुक्त बनाए गए थे। हालांकि वर्तमान में 28 आरोपितों के खिलाफ मामला चल रहा है। आधा दर्जन अभियुक्तों की मौत हो चुकी है, जिसकी जानकारी कोर्ट को दी गई है।
Recommended Video

वहीं सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अक्सर बीमार रहता हूं। हाजिरी से राहत दीजिए। कोर्ट ने कहा कि ठीक अब से वकील को भेजिए। अगली तारीख 30 नवंबर को मिली है। हीं, कोर्ट से निकलने के बाद RJD सुप्रीमो बगल के स्कूल में सिस्टर से मिलने पहुंच गए। कोर्ट के बगल में संत जोसेफ स्कूल है। इसी के मैरी वार्ड में बीमार सिस्टर नीलिमा से लालू मिलने पहुंचे।
यह पूरा मामला दरअसल भागलपुर से बांका जिला के उप कोषागार से फर्जी पत्र के जरिये 46 लाख रुपये की अवैध निकासी का है। इसी मामले में विशेष कोर्ट ने अनुपस्थित अभियुक्तों के बारे में पिछले दिनों कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा। सीबीआई को यह निर्देश दिया गया कि उनकी रिपोर्ट दें, वे जिंदा हैं या मर गए। तब सीबीआई की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित 28 आरोपितों को अदालत में सशरीर उपस्थित होने के लिए कहा गया था। यानी लालू को खुद कोर्ट में चारा घोटाले के बांका ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले की सुनवाई के दौरान उपस्थित रहना था।
बता दें कि फिलहाल लालू यादव कई बीमारियों के शिकार हैं। उन्हें चलने-फिरने में भी कठिनाई हो रही है। उनकी किडनी पूरी तरह से काम नहीं कर रही है। इसलिए परेशानी बढ़ी हुई है। जमानत मिलने के बाद से वे लगातार दिल्ली स्थित अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications