Tej Pratap News: अनोखे अवतार में दिखे तेज प्रताप, तस्वीर शेयर कर निकाली अपनी भड़ास

तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, नई सरकार में मंत्री बनने के बाद वह बहुत ही शांत थे, लेकिन अचानक उन्होंने सोशल मीडिया पर पुराने अवतार में अपना तेवर दिखाया और एक पोस्ट से सियासी पारा चढ़ा दिया।

RJD Supreme Lalu Prasad Yadav Son Tej Pratap Yadav Social Media Post

Recommended Video

    Bihar Politics: Tej Pratap Yadav का नया अवतार, किस पर निकाली अपनी भड़ास | वनइंडिया हिंदी | *News

    Tej Pratap News: बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद महागठबंधन की सरकार में तेज प्रताप यादव (राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे) ज़्यादातर अपने कामों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी अपने विभागीय दौरे को लेकर तो कभी पार्क का निरीक्षण करने के लिए, लेकिन अब फिर से तेज प्रताप यादव अपने पुराने तेवर और अंदाज़ की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टव रहते हैं। वहीं तेज प्रताप यादव के एक पोस्ट से सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है कि आखिर तेज प्रताप यादव ने किस पर भड़ास निकाली है।

    तेज प्रताप यादव नई सरकार में मंत्री बनने के बाद बिल्कुल शांत हो गए थे, लेकिन अचानक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना पुराना तेवर दिखाकर सियासी पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'माथे पर भस्म लगा मुझे बदनाम करने वालो कान खोलकर सुन लो, खुद को बड़ा शरीफ समझ रहे हो, वक़्त आ गया है तुम्हारी बुराइयों की पोल खोलने का, ना परिवार ना समाज, मुंह छिपाने के लिए ये दुनिया भी कम पड़ेगी, सारे सबूतों के साथ तुम्हारी गंदगी सबके सामने लाने जा रहा हूं, अब ये दुनिया देखेगी!'

    तेज प्रताप यादव के धमकी भरे पोस्ट के अब कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं यह चर्च हो रही है कि तेज प्रताप यादव किसकी पोल खोलना चाह रहे हैं, ऐसे क्या सबूत उनके पास हैं जो वह दुनिया के सामने लाने की बात कह रहे हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट के ज़रिए महागठंबधन और राजद को कमज़ोर करने वालों के लिए इशारों इशारों में धमकी दी है। इन दिनों प्रदेश के सियासी समीकरण बदल रहे हैं। उसी को काबू करने के लिए तेज प्रताप ने यह पोस्ट किया है।

    ये भी पढ़ें: देश को भाजपा मुक्त करने का CM Nitish Kumar ने किया आह्वान, कहा- भारी मतों से जीतेंगे 2024 का चुनाव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+