देश को भाजपा मुक्त करने का CM Nitish Kumar ने किया आह्वान, कहा- भारी मतों से जीतेंगे 2024 का चुनाव
बिहार के CM Nitish Kumar ने जदयू के अधिवेशन में भाजपा पर ज़ोरदार हमला बोला, वहीं उन्होंने थर्ड फ्रंट की बजाए मेन फ्रेंट बनाने की बात भी कही। जदयू नेताओं ने मिशन-2024 की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है।

CM Nitish Kumar ने मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के बाद सियासी पार्टियां राजनीतिक पकड़ मज़बूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड के नेता मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने के बाद पटना में हुए अधिवेशन में सीएम नीतीश कुमार ने देश को भाजपा मुक्त करने का आह्वान किया। इस दौरान देश के विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे जदयू दिग्गज नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अगले चुनाव में पता चलेगा। हम लोगों को एकजुट होने की ज़रूरत है। थर्ड फ्रंट नहीं मेन फ्रंट बनाकर 2024 के चुनाव में भारी मतों से जीतेंगे। नीतीश कुमार के मिशन 2024 के आगाज़ से सियासी दलों में हलचल मची हुई है। विपक्षी दल के नेता मंथन करने में जुटे हुए हैं। भाजपा नेता बूथ स्तर पर पकड़ बनाने में जुट गए हैं।
Recommended Video

हम लोगों ने बहुत ही ईमानदारी से हर काम किया- नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब प्रदेशों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार कुछ काम नहीं कर ही है। जिन प्रदेशों के विकास की बात की जा रही है, वह अंग्रेजों के जमाने में भी विकसित थे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने विकास के लिए बहुत ही ईमानदारी से हर काम किया है। जनता के हित के लिए हम लोग दिन रात काम करते हैं लेकिन कुछ लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। मेरी ख्वाहिश ही कि हम लोग एक साथ मैदान में आएं और भाजपा मुक्त देश बनाएं।

सीएम नीतीश कुमार ने साधा भाजपा पर निशाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई से मतलब नहीं रखने वाले को भाजपा नए-नए नाम दे रही है। जिसने आज़ादी की लड़ाई लड़ी उसे खराब बताया जा रहा है। जिनका आज़ादी की लड़ाई से कोइ वास्ता ही नहीं उसे अच्छा बताया जा रहा है। 2020 के विधानसाभ चुनाव का ज़िक्र करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा हम लोगों की वजह से ज्यादा सीट लाई, हमारे दल ने भाजपा की पूरी मदद की लेकिन भाजपा हम लोगों को हराने में जुटी रही।

अपने संसाधनों पर हो रहा प्रदेश में विकास- नीतीश कुमार
कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव में हमारे प्रत्याशी ने किसी का विरोध किया था। इस वजह से उन लोगों हम लोगों के प्रत्याशी का विरोध किया। जदयू प्रत्याशी के हार का कारण वहीं रहा। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कई प्रदेशों को विशेष राज्य का दर्जा मिला, लेकिन बिहार को नहीं मिला। अगर बिहार को उस समय विशेष राज्य का दर्जा मिला जाता तो बिहार काफी आगे रहता। इसके बावजूद बिहार में अपने संसाधनों पर विकास का किया किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Kurhani Assembly Result: जनता हमारे हिसाब से नहीं बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़ेगा- उपेंद्र कुशवाहा












Click it and Unblock the Notifications