मनोज झा की 'ठाकुर' कविता से गरमाई बिहार की सियासत, जेडीयू MLC ने की माफी की मांग
आरजेडी राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने राज्यसभा में 21 सितंबर को महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए 'ठाकुर' (कविता सुनाने से पहले उन्होंने स्पष्ट किया था कि, यह किसी जाति को लेकर नहीं है) पर कविता सुनाई थी।
अब इस कविता को लेकर बिहार के ठाकुर नेता नाराज हो गए हैं। बाहुबली नेता आनंद मोहन के बाद अब जेडीयू नेता और एमएलसी संजय सिंह ने मनोज झा पर सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ठाकुर आग है, इसे भड़काने की कोशिश ना करें।

गुरुवार को जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि मनोज झा ने ठाकुरों को लेकर जिस तरह की बात कही है। वह बहुत ही निंदनीय है। मनोज झा दिल्ली यूनिवर्सिटी में किस तरह पास होकर प्रोफेसर बने? ठाकुरों का गाली मत दो मनोज झा जी, मैं चेतावनी देता हूं।
Recommended Video
ठाकुर वो आग है। अगर आग लगी को तो कोई दमकल इस आग को बुझा नहीं पाएगा। इस तरह का बयान मत दो। मैं ऐसे नेता का साथ हूं जो सभी लोगों के साथ लेकर चलते हैं। लेकिन ये समाज को बांटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि, मनोज झा का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ है। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि, इस तरह का बयान देंगे तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
संजय सिंह ने कहा कि, क्षत्रियों ने ब्राह्मणों का सदा सम्मान किया है और उनके पैर तक छु कर उनको सम्मान दिया है। मनोज झा जी को चेतावनी देता हूं। उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
इससे पहले बाहुबली नेता आनंद मोहन ने कहा था कि अगर मैं उस वक्त राज्यसभा में होता तो उनकी जीभ खींचकर आसन की तरफ उछाल देता, सभापति की ओर। चेतन आनंद ने कहा कि वो जनता से माफी मांगे। हम चूड़ी पहनकर नहीं बैठेंगे। दूसरी ओर बीजेपी एमएलसी नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मनोज झा मेरे सामने ठाकुरों पर बयान देते तो पटक कर मुंह तोड़ देता। उन्होंने कहा कि मनोज झा को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications