रामराज यादव के BJP ज्वॉइन करने से RJD को कितना होगा नुकसान, तेज प्रताप पर लगाया था गंभीर आरोप
RJD News: तेजप्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाने वाले राजद नेता रामराज यादव भाजपा में शामिल होने वाले हैं। क्या भाजपा में जाने से राजद को नुकसान भी पहुंचेगा?

Bihar News: पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर 22 अप्रैल 2022 को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन हुआ था। इफ्तार पार्टी के में सीएम नीतीश कुमार सहित कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। इसी दौरान रामराज यादव ने तेजप्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाया था।
रामराज यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बंद कमरे में तेजप्रताप यादव ने उन्हें नंगा करके पीटा था। पीटने के बाद तस्वीर लेने का भी आरोप लगाया। रामराज ने इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से मीडिया के जरिए अपनी बात कही थी। पार्टी फोरम पर भी बात रखी गई थी।
रामराज यादव का कहना है कि पार्टी की तरफ़ से आश्वासन मिला था कि, राजद उनकी खोई हुई प्रतिष्ठा और सम्मान की भरपाई करेगी। 1 साल होने के बाद भी पार्टी की तरफ़ से कोई क़दम नहीं उठाया गया। इसलिए अब भाजपा का में शामिल होंगे।
रामराज यादव ने कहा कि वह बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सुशील मोदी (राज्यसभा सांसद) की मौजूदगी में 24 अप्रैल को भाजपा की सदस्यता लेंगे। रामराज यादव ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह पार्टी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी है।
राष्ट्रीय जनता दल के अंदर इंसाफ नहीं होता है, बंद कमरे में पार्टी के कार्यकर्ता पिटते हैं और शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है। रामराज यादव के पार्टी बदलने पर सियासी चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि जातीय समीकरण देखते हुए भाजपा रामराज यादव को तरजीह दे रही है।
रामराज यादव अपनी सियासी ज़मीन को मज़बूत करने के लिए भाजपा में जाना चाह रहे हैं, ताकि बिहार भाजपा में उन्हें कोई पद मिल जाए। वहीं लोगों का कहना है कि रामराज यादव कोई बड़ा चेहरा नहीं है, उसके पार्टी बदलने से राजद को कई नुकसान नहीं होने वाला है।
ये भी पढ़ें: Covid Update Bihar: कोरोना के दिन पर दिन बढ़ रहे हैं मरीज़, जानिए किस ज़िले में हैं कितने मरीज़












Click it and Unblock the Notifications