Covid Update Bihar: कोरोना के दिन पर दिन बढ़ रहे हैं मरीज़, जानिए किस ज़िले में हैं कितने मरीज़

Corona Cases In Bihar: कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे है, बिहार में भी आए दिन मरीज़ों की तादाद बढ़ रही है।

Corona Cases Increasing In Bihar, District Wise Covid Patient List News Update Hindi

Corona Update: बिहार में कोरोना के मामले ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश भर में कोरोना के 732 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं। राजधानी पटना में ही कोरोना मरीजों की तादाद 354 पहुंच गई है। मुंगेर में 48, पूर्णिया में 41 मरीज़ पाए गए हैं

भागलपुर में 36, मुज़फ़्फ़रपुर में 32, खगड़िया में 24, सहरसा में 24 एक्टिव केस नज़र आ रहे हैं। पिछले दो दिनों के आंकड़ों की बात करे तो कुल 140 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से राजधानी पटना से 58 मरीज़ हैं।

गुरुवार को सहरसा में कोविड मरीज़ों की तादा 14 थी और भागलपुर में 11 कोरोना नए मामले सामने आए है। पटना AIIMS में कोरोना की वजह से 7 महीने के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार के दिन गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल से AIIMS में शिफ्ट किया गया था।

24 घंटे से वेंटिलेटर पर रहने के बावजूद बुधवार के दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार के रोज़ ही नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पटना) में 75 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत हो गई। मृतक सुखदेव प्रसाद पटना सिटी के अगमकुआं के निवासी थे।

NMCH के डॉक्टरों की मानें तो 17 अप्रैल को उन्हें भर्ती कराया गया था। सांस लेने में परेशानी की शिकायत के साथ ही उन्हें दूसरी शिकायतें भी थीं। गया में भी इलाज के दौरान जहानाबाद की रहने वाली महिला की मौत हो गई।
बिहार में पिछले 48 घंटे में 138 नए मामले सामने आए हैं, कोरोना संक्रमितो की तादा सबसे ज्यादा पटना में 67 केस मिले। मुंगेर में 13 कोविड मरीज़ और खगड़िया में 10 एक्टिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 53 हजार कोविड सैंपल की जांच हुई है।

आंकड़ों की बात की जाए तो 12 दिन में 1 हज़ार 14 केस सामने आ चुके हैं। 19 अप्रैल को 139 मरीज़, 18 अप्रैल को 135 मरीज़, 17 अप्रैल को 87 मरीज़, 16 अप्रैल को 137 मरीज़, 15 अप्रैल को 129 मरीज़, 14 अप्रैल को 91 मरीज़, 13 अप्रैल को 61 मरीज़, 12 अप्रैल को 57 मरीज़, 11 अप्रैल को 52 मरीज़, 10 अप्रैल को 38 मरीज़, 9 अप्रैल को 42 मरीज़ और 8 अप्रैल को 46 मरीज़ मिले थे।

ये भी पढ़ें: Club Foot Surgery: भागलपुर इलाज करवाने पहुंचा अफ्रीकी मरीज़, दुर्लभ बीमारी का सफलतापूर्वक हुआ इलाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+