सड़क दुर्घटना में राजद नेता की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर

पटना। बीती देर रात सड़क दुर्घटना में राजद नेता की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बिहार के बक्सर जिले की है, जहां पूर्व जिला पार्षद व राजद नेता दारा यादव अपने दोस्तों के साथ डुमराव नावानगर मार्ग से आ रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी XUV कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद XUV सवार लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल गाड़ी में सवार अन्य 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

RJD leader died in a road Accident in Buxar Bihar

मिली जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के कोरानसराय थाना के मुसहरवा डेरा के पास राजद नेता अपने दोस्तों के साथ घूम वापस आ रहे थे। तभी नियंत्रण खोने की वजह से उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में गाड़ी के आगे की सीट पर बैठे राजद नेता दारा यादव सीधे चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और इस घटना में जान गंवाने वाले राजद नेता की लाश को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है।

RJD leader died in a road Accident in Buxar Bihar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+