बहू को प्रताड़ित करने के आरोप में हिरासत में लिए गए राजद नेता

लालू के करीबी राजद नेता पर उनकी बहू ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हिरासत में लिए गए नेता ने इसे विरोधी की चाल बताया है।

पटना। बहू के साथ मारपीट करने, गाली देने और गंदी नजरों से घूरने के आरोप में राजद के नेता और लालू यादव के खास माने जाने वाले मणिकांत यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बहू ने मामले की लिखित शिकायत नजदीकी थाने में दी थी जिसके बाद पुलिस में छापेमारी करते हुए समेली प्रखंड के पूर्व प्रमुख मणिकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया और हथकड़ी लगाते हुए थाने ले आई।

बहू को प्रताड़ित करने के आरोपों में फंसे लालू के करीबी नेता

मिली जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले मणिकांत यादव जो राजद के नेता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खास कहे जाते हैं, उन पर उनके ही डॉक्टर बेटे की पत्नी ने नेतागिरी का रौब दिखाकर पैसे के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने तथा बुरी नजर से देखने का आरोप लगाया था। डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि देवर से झगड़ा होने पर घर के सभी सदस्य जमा होकर उनके साथ मारपीट करने लगे। ससुर ने की गंदी गाली देते हुए मारपीट की और दहेज में पैसा लाने की बात कहते हुए घर से निकाल दिया। राजद नेता के बहू ने मारपीट के साथ-साथ गंदे इशारे करने का भी आरोप लगाया है।

ससुरालवाले जब मारपीट कर रहे थे तब आस-पड़ोस के लोग वहां इकट्ठा हो गए जिसके बाद उन लोगों ने बहू संगीता को घर से धक्के मारकर निकाल दिया और मायके से पैसे लेकर आने की बात कही। ससुरालवालों के आतंक से आतंकित होकर संगीता आसपास के लोगों के साथ थाने पहुंचीं और मामला दर्ज करवाया।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए कटिहार नगर थाना के थानाध्यक्ष निर्मल यादवेंदु ने बताया कि महिला ने ससुर-देवर पर जान लेने की कोशिश तथा बेइज्जती करने के आरोप लगाए हैं। महिला की लिखित शिकायत के आधार पर राजद नेता को गिरफ्तार करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद राजद नेता मणिकांत यादव ने बहू के सभी आरोपों बेबुनियाद बताया और कहा कि यह किसी विरोधी की चाल है जो हमारी छवि बर्बाद करने के लिए ऐसा कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ और जांच-पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+