Bihar Politics: लालू की बेटी ने नीतीश कुमार को कहा कूड़ा, NDA को कुड़ेदानी, तेज प्रताप ने भी कही ये बात
Rohini Taunt To Nitish Kumar: बिहार में महागठबंधन की सरकार टूटने के बाद एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जदयू नेता नीतीश कुमार एक ही कार्यकाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वहं नौवीं बार बिहार के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे।
नीतीश कुमार की नई सरकार में भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी मिलने वाली है। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। राज्यपाल के पास नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं।

नीतीश कुमार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। बिहार में मच सियासी घमासान के बीच जुबानी जंग तेज़ हो गई है। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने और लालू के बड़े बेट तेज प्रताप यादव ने भी नीतीश कुमार पर सोशल मीडिया के ज़रिए निशाना साधा है।
रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा 'कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में कूड़ा- मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक'। वहीं राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भी एक्स पर कविता लिखते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक कविता लिखी है। जब भाव न जागा भावों में, उस भावों का कोई भाव नहीं, ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं, जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में, कहां रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में, बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में, अपनों के भावों का क्या हुआ। तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का, कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का...












Click it and Unblock the Notifications