RIP Ratan Tata: अंतर्राष्ट्रीय आर्टिस्ट मधुरेंद्र हुए भावुक, पीपल के पत्तों पर दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि
Ratan Tata Death News In Hindi: भारत के मशहूर और दानवीर उद्योगपतियों में शुमार रतन टाटा का गुरुवार को ज़िंदगी का सफर ख़त्म हो गया। रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इधर उनकी निधन की खबर सुनकर भावुक हुए देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने भी अपनी अनोखी कलाकृति से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि गुरुवार की सुबह में जैसे ही रतन टाटा के निधन की ख़बर मिली तो मन भावुक हो गया। अपनी 3 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद दुनिया की सबसे छोटी पीपल की पत्तों पर प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की तस्वीर उकेरी, रिप रतन टाटा लिख कर उनके प्रति अपनी भाव प्रकट कर मौन धारण भी किया।

Recommended Video
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने कहा कि देश ने आज एक महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ना सिर्फ़ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है।
रतन टाटा एक दरियादिल इंसान थे और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उनकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। आपको बतां दें कि 86 वर्षीय रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत नासाज़ थी। बुधवार की शाम तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर और कुछ घंटों के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।












Click it and Unblock the Notifications