Bihar Business Connect में जुटेंगे कई देशों के प्रतिनिधि, करोड़ों के निवेश पर दो दिनों तक चलेगा मंथन
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में दो दिवसीय इन्वेस्टर समिट का आयोजन तिया गया है। प्रदेश सरकार ने इन्वेस्टरों को लुभाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रोग्राम आयोजित किया है। इन्वेस्टर समिट में निवेशक और बिहार सरकार के रिप्रेजेंटेटिव के बीच मंथन (सवाल जवाब) होगा।
इन्वेस्टर समिट में देश विदेश से क़रीब 600 निवेशक के शिरकत करने की उम्मीद जताई जा रही है। दो दिवसीय प्रोग्राम के पहले दिन चार सत्र आयोजित होंगे। इसमें बिहार सरकार के प्रतिनिधि और निवेशक निवेश पर मंथन करेंगे।

देश और विदेश की कई कंपनियां बिहार बिजनेस समिट में शिरकत कर रही हैं। इनमें HCL टेक्नोलॉजी, पतंजलि, कोका कोला, ब्रिटनिया, अडाणी, FOXCON, AMD, NTPC, ITC, ACCENTURE, RUPA, PEPSI, ZEEL, PARLE, और TCSION जैसी प्रमुख कंपनिया शामिल हैं।
इन्वेस्टर समित में बिहार के प्रतिनिधि निवेशकों को बिहार में इन्वेस्ट करने के फायदे गिनाएंगे। ज्ञान भवन पटना में आयोजित बिहार बिज़नेस कनेक्ट 2023 से प्रदेश सरकार को काफी उम्मीदें हैं। इसके ज़रिए बिहार में करोड़ों के निवेश की उम्मीद जगी है।
आपको बता दें कि बिहार सरकार के उद्योग मंत्री लगातार बिहार में इन्वेस्ट करने के लिए देश और विदेश का दौरा कर निवेशकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें भरोसा दिला रहे हैं कि बिहार में इन्वेस्ट करना उनके लिए सही रहेगा और क्या-क्या फ़ायदे होंगे।
उद्योग मंत्री की पहल से बिहार में काफी तादाद में निवेशकों ने इन्वेस्ट करने की ख्वाहिश जताई है। देश से 600 प्रतिनिधी और 16 देशों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। इस दौरान उद्योग विभाग की तरफ़ से बिहार में इन्वेस्ट करने के लिए प्रेज़ेंटेशन भी किया जाएगा।
इन्वेस्टर समिट के पहले दिन चार सत्र होंगे, उद्योग मंत्री समीर महासेठ (टेक्स्टाइल और लेदर मंत्री) संबोधित करेंगे। वहीं विवेक कुमार सिंह (विकास आयुक्त) फ़ूड प्रोसेसिंग सत्र को लीड करेंगे। इसके अलावा मंत्री वीजेंद्र प्रसाद यादव जेनरल मैन्यूफ़ैक्चरिंग सत्र को लीड करेंगे। वहीं तेजस्वी यादाव सूचना प्राद्योगिकी सत्र को लीड करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications