बॉलीवुड अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत बने इस ब्रांड के एंबेसडर, हम है बिहारी रैप सॉन्ग से मचाया था धमाल
Bollywood Actor Rajveer Singh Rajput Success Story: बिहार के छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत ने बहुत ही कम समय में फिल्मी दुनिया में अलग पहचान बना ली है। अब वह अन्य क्षेत्रों में भी कामयाबी की बुलंदियों को छू रहे हैं। हाल ही में उन्हें भारत डोमेस्टेवेयर का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। आइए उनके बारे में कुछ ख़ास जानते हैं।
वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में राजवीर सिंह राजपूत ने अपनी शुरुआती ज़िंदगी से लेकर कामयाबी के सफर तक का ज़िक्र किया है। बिहार के ईस्ट चंपारण (मोतिहारी, बिक्रमगंज) से ताल्लुक रखने वाले राजवीर सिंह राजपूत की मछली वेब सीरीज़ को लोगों ने काफी सराहा था।

मछली वेब सीरीज़ को राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नंबर वन वेब सीरीज का अवार्ड भी मिला था। उनकी 'जाल' वेब सीरीज़ भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। राजवीर सिंह ने बताया कि उनकी फिल्मी जगत के सफर की शुरुआत टीवी सीरियलों के ज़रिए हुई थी।
राजवीर सिंह राजपूत को अपने प्रदेश (बिहार) से बेशुमार मोहब्बत है, यही वजह है कि वह अक्सर बिहार को किसी न किसी तरह फिल्म इंडस्ट्री और अन्य क्षेत्रों में प्रमोट करते हुए दिख जाते हैं। उनकी मछली वेब सीरीज़ में बिहार के कई ज़िलों में शूटिंग हुई थी।
बिहार से लगाव का एक और उदाहरण उनका रैप सॉन्ग 'हम है बिहारी' भी है, जो कि टी-सीरीज़ भोजपुरी से रिलीज़ किया गया था। मिलियन्स में व्यूज़ गये थे। इस रैप सॉन्ग का ज़िक्र करते हुए राजवीर सिंह ने कहा कि बिहार से बाहर जाने पर लोग खुद को बिहारी बताने से कतराते हैं।
बिहार की खासियत और पहचान को गर्व से पेश कर सकें, इस बात को ही ध्यान में रखते हुए Hum Hai Bihari Rap Song रैप सॉन्ग बनाया। इस गाना के संगीतकार और गीतकार दोनों ही मै था। T-Series से रीलीज़ होने के साथ ही गाने ने टॉप ट्रेंडिग में जगह बनाई थी।
राजवीर सिंह ने बताया कि भारत डोमेस्टोवेयर का ब्रांड एंबेसडर बनने की खुशी तो है। इससे ज्यादा खुशी इस बात की है कि रोहतास (बिहार) के छोटे से कस्बे (धवन, बिक्रमगंज) की कंपनी आज पूरे देश में अपने प्रोडक्ट्स भेज रही है। बड़ी-बड़ी कंपनियों की रेस में शामिल हो रही है। इससे बिहार के युवाओं का भी मनोबल बढ़ेगा।
आपको बता दें कि राजवीर सिंह राजपूत टीवी सीरियस कृष्ण कन्हैया (सब टीवी), तुम बिन जिया जाए ना (स्टार प्लस), तू सूरज में सांझ पिया ((स्टार प्लस), चलो साफ करें (दूरदर्शन), अकबर बीरबल (बिग मैजिक) जय हो भारतीय (डीडी किसान), क्राइम पेट्रोल, चिड़ियाघर, सावधान इंडिया (सोनी टीवी) जैसे कई शोज में हुनर का परचम लहराते हुए आज वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications