बिहार: थाना में बिना शेव के ASI और हवाई चप्पल में दिखे चौकीदार, DSP की कार्रवाई से उड़ी 'सरकारी बाबू' की नींद
औचक निरीक्षण के दौरान डीएसपी प्रदीप कुमार ने सभी चौकीदारों को चेतावनी भी दी, उन्होंने कहा कि इलाके शराब की बिक्री या सेवन पर किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए।
नालंदा, 28 अगस्त 2022। बिहार में सरकारी विभाग की लचर व्यवस्था की आए दिन पोल खुलते रहती है। वहीं सरकारी विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी के सुस्त रवय्ये से काम अधर में पड़ा रहता है। इसी कड़ी में नालंदा के राजगीर अनुमंडलीय डीएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही एएसआई और चौकीदार पर भी कार्रवाई की। डीएसपी प्रदीप कुमार रविवार को सिलाव थाना औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे औऱ बारीकी से थाने में हर चीज़ का जायजा लिया। उन्होंने थाने के सभी कागजात की बारीकी से जांच की और पुराने एवं नए दर्ज मामले की स्थिति का भी जायजा लिया।

ASI और चौकीदार पर हुई कार्रवाई
डीएसपी प्रदीप कुमार ने सिलाव थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों और चौकीदारों की परेड कराई। परेड के दौरान करियान्ना के चौकीदार हवाई चप्पल में पाए गए। डीएसपी ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि सरकार वर्दी भत्ता दे रही इसके बावजूद हवाई चप्पल में आए हो, इसलिए तत्काल वर्दी भत्ता पर रोक लगाया जाता है। वहीं सिलाव थाना में तैनात एएसआई नागेंद्र कुमार सिंह बिन शेव के नज़र आए। डीएसपी ने उन्हें भी फटकार लगाते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी।
Recommended Video

चौकीदारों को दी सख्त चेतावनी
औचक निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने सभी चौकीदारों को चेतावनी भी दी, उन्होंने कहा कि इलाके शराब की बिक्री या सेवन पर किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए, अगर कहीं भी ऐसा हुआ और किसी भी चौकीदार ने मामले को छुपाया और वरीय पदाधिकारी की छापेमारी में शराब बरामद हुई। तो पहले चौकीदार पर कार्रवाई होगी और बाद में थानेदार पर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी को इस रूप में देख सभी पदाधिकारी और चौकीदार की हालत खराब हो गई थी।
ये भी पढ़ें: Viral Video: प्रेमी की कटवाई अंगुली और भरवाई प्रेमिका की मांग, जबरन शादी का वीडियो तेज़ी से वायरल












Click it and Unblock the Notifications