Rahul Gandhi: 'आप शादी कब करोगे', कौन है ये बच्चा जिसे राहुल गांधी ने बताया अपनी शादी का प्लान?

Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अक्सर लोग उनकी शादी को लेकर सवाल करते है लेकिन वो हर बार इस प्रश्न को टाल देते हैं या फिर ऐसा कुछ बोल देते हैं, जो सुर्खियां बन जाता है लेकिन इस बार उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया है और ये बताया है कि वो कब परिणय सूत्र बंधन में बंधने वाले हैं?

दरअसल राहुल गांधी इन दिनों बिहार चुनाव के प्रचार के लिए निकले हैं, ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमे वो एक छोटे से बच्चे के साथ बस में मस्ती करते दिख रहे हैं और उसे अपनी शादी का प्लान बताते हैं क्योंकि उस 6 साल के बच्चे ने उनसे सीधे प्रश्न किया था कि 'आप शादी कब कर रहे हैं?'

Rahul Gandhi

ये वीडियो अररिया का बताया जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी एक 6 साल के बच्चे के साथ खुशनुमा पल बिताने दिख रहे हैं, इस बच्चे का नाम अर्श नवाज है जो कि खुद को स्थानीय यूट्यूबर बता रहा है।

Rahul Gandhi आप शादी कब कर रहे हैं?

राहुल गांधी से वो वीडियो में पूछता है कि 'आप शादी कब कर रहे हैं?' जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि 'अभी तो काम कर रहा हूं, जब खत्म हो जाएगा तो कर लूंगा।' इसके बाद राहुल गांधी उससे पूछते हैं कि 'आप शादी कब करोगे?'

'जब 22 का हो जाऊंगा' (Rahul Gandhi)

तो इस पर बच्चा बड़ा ही हिचकिचाए बोलता है कि 'जब 22 का हो जाऊंगा।' इसके बाद राहुल ने उससे पूछा कि 'तुम्हारा नाम क्या है और क्या करते हैं', तो वो बताता है कि उसका नाम अर्श नवाज है और वो यूट्यूबर है, उसे यूट्यूब पर वीडियो बनाना उसके पापा ने सिखाया है। इसके बाद राहुल गांधी उससे कहते हैं कि वो जरूर उसे किताबें भेजेंगे। अर्श ने अपनी उम्र 6 साल बताई है।

लोगों ने अर्श को बताया 'HERO'

वीडियो में वो कभी राहुल गांधी की गोद में बैठे दिखता है तो कभी उन्हें गाल पर 'किस' करते नजर आता है। कुल मिलाकर ये वीडियो और ये बच्चा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर बहुत कमेंट कर रहे हैं। लोगो उसे' हीरो', 'छोटे उस्ताद' और 'नॉटी' कहकर संबोधित कर रहे हैं।

Rahul Gandhi कब करेंगे शादी?

मालूम हो कि राहुल गांधी से अक्सऱ शादी के बारे में सवाल किया जाता है, पुरानी दिल्ली में घंटेवाला मिठाई की दुकान पर दिवाली के दौरे के दौरान भी उनसे यही सवाल किया गया था। दुकान के मालिक, सुशांत जैन ने मज़ाकिया अंदाज़ में गांधी की जल्द शादी की इच्छा व्यक्त की और उम्मीद जताई कि वे शादी की मिठाइयों का ऑर्डर उन्हें मिलेगा।

'पूरा भारत उन्हें सबसे योग्य कुंवारे के रूप में बात कर रहा है'

जैन ने कहा, 'पूरा भारत उन्हें सबसे योग्य कुंवारे के रूप में बात कर रहा है।'उन्होंने आगे कहा, "मैंने कहा, 'राहुल जी, कृपया जल्द शादी कर लें - हम इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि हमें आपकी शादी की मिठाइयों का ऑर्डर मिल सके।'

पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान दर्ज किया गया

इस बीच, बिहार में विधानसभा चुनावों के पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान दर्ज किया गया जो कि एक रिकार्ड है। अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और चुनावी नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+