Bihar News: ‘तुम्हारे कितने प्रेमी हैं’, मेडिकल कॉलेज में छात्रा से रैगिंग, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
SKMCH Bihar News: देश भर के स्कूल कॉलेजों में रैगिंग मामले में सख्त कानून बनाए गए हैं। शिक्षण संस्थानों में एंटि रैंगिग सेल होने के बावजूद रैगिंग की ख़बरें सामने आ ही रही हैं। ताज़ा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले का है, जहां GNM कॉलेज में छात्राओं से रैंगिंग की जा रही है।
छात्राओं का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। मिली जानकारी मुताबिक 2023 बैच जीएमए कॉलेज की छात्राओं के साथ उनके सीनीयर रैगिंग कर रहे हैं। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने की वजह से छात्राओं में दहशत पसरा हुआ है। वह इतनी डर गई हैं कि अपनी पहचान तक नहीं बता रही हैं।

छात्राओं के परिजन का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन को लिखित में शिकायत की है, इसके बाद भी कार्रवी नहीं की जा रही है। कॉलेज में सीनीयर गंदे गंदे सवाल पूछते हैं, कहते हैं प्रेमी कितने हैं, उनकी संख्या कितनी है। भोजपुरी गाना गाओ। मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है।
इस पूरे मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल राम अवतार शर्मा ने कहा कि मामले में खुद संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करेंगे। वहीं उन्होंने शिकायत मिलने की बात से इनकार किया है। आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब SKMCH में रैगिंग हुई है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।
2023 MBBS बैच के छात्र के साथ रैगिंग की दई थी, जिसके बाद जांच में मामला सही पाया गया। इस मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए 15 दिन के लिए 2022 के सभी छात्रों की सस्पेंड करते हुए, हॉस्टल से भी बाहर निकाल दिया गया था।
हाल ही में पैरामेडिकल छात्रों के साथ भी रैगिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में भी कॉलेज प्रबंधन ने पूरे बैच को 7 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया था। वहीं लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में इस तरह का माहौल बनन बहुत ही शर्मनाक है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications