बिहार में बदलते समीकरण के बीच सीवान में वर्चस्व की लड़ाई, रईस खान बढ़ा रहा सियासी क़द, जानिए
सीवान में अपनी पकड़ रखने वाले रईस खान धीरे-धीरे अपने सियासी क़द को बड़ा कर रहा है। अब राजद के साथ उनकी नज़दीकियां बढ़ने लगी है। तेज प्रताप यादव से रईस खान की मुलाक़ात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है।
पटना, 8 अगस्त 2022। बिहार में बदलते सियासी समीकरण के बीच अब बिहार के सीवान में वर्चस्व की सियासत शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता रहे शहाबुद्दीन की मौत के बाद अब सीवान की सियासत में शहाब की जगह लेने की होड़ मची हुई है। सीवान जिले में भी नए सियासी समीकरण बनने के आसार नज़र आ रहे हैं। एक तरफ़ हिना शहाब (शहाबुद्दीन की पत्नी) राज्यसभा नहीं भेजे जाने की वजह से राष्ट्रीय जनता दल से दूरी बना रही है। यादव परिवार से नाराज़गी की खबरें तो चर्चा मे है। वहीं दूसरी तरफ सीवान में शहाबुद्दीन की जगह लेन के लिए खींचतान शुरु हो गई है।
Recommended Video

सीवान में राजद का चेहरा हो सकता है रईस खान
सीवान में अपनी पकड़ रखने वाले रईस खान धीरे-धीरे अपने सियासी क़द को बड़ा कर रहा है। अब राजद के साथ उनकी नज़दीकियां बढ़ने लगी है। तेज प्रताप यादव से रईस खान की मुलाक़ात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है कि सीवान में अब राजद की राजनीति की कमान रईस खान के हाथों में जाने वाली है। इसके साथ ही राजद अब शहाबुद्दीन परिवार से किनारा करने के मूड में है।

राजद रईस खान को बना सकती है अपना चेहरा
एक वक्त था जब सीवान में शहाबुद्दीन के कहने पर विधायक और सांसद पर्चा दाखिल करते थे। इसके साथ ही आस-पास के ज़िलों में भी शहाबुद्दीन के नाम पर ही वोटिंग होती थी। बिहा की सियासत में राजद की सीवान समेत आस-पास के ज़िलों में शहाबुद्दीन ने ही मज़बूती दी थी। सियासी जानकारों की मानें तो शहाबुद्दीन की मौत के बाद उनका प्रभव कम होने लगा है, वहीं राजद विकल्प के तौर सीवान में रईस खान को अपना चेहरा बना सकती है।

रईस खान जल्द ही हो सकता है राजद में शामिल
रईस खान ने पिछले एमएलसी के चुनाव बिगुल फूंका था, उसे हराने के लिए ओसाम शहाब (शहाबुद्दीन का बेटा) और हिना शहाब पूरी ताकत झोंक दी थी रईस खान चुनाव हार जाएं। इस चुनाव में रईस खान को हराने में वह लोग कामयाब हो गए। इसी मद्देनज़र 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रईस खान ने अभी से ही चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। यही वजह है कि उसने अभी से ही राष्ट्रीय जनता दल से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। तेजप्रताप के मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज़ हो गई है कि रईस खान जल्द ही राजद में शामिल हो सकते हैं।

रईस खान पर हुआ था जानलेवा हमला
शहाबुद्दीन की तरह खुद का वर्चस्व क़ायम करने लिए रईस खान पुरज़ोर कोशिश कर रहा है। जिला में नये दबंग के तौर पर खुद की ब्रांडिग करवा रहा है। ग़ौरतलब है कि एमएलसी चुनाव के दौरान ऐके-47 से रईस खान पर जानलेवा हमला हुआ था। चार अप्रैल को रात में महुवल गांव के पास रईस खान पर जानलेवा हमला हुआ था। रईस खान ग्यासपुर जा रहा था उसी दौरान हमला हुआ जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वहीं इस हमले का आरोप ओसामा शहाब समेत 8 लोगो पर लगा था। उनके खिलाफ हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।
ये भी पढ़ें: क्या नीतीश कुमार और सोनिया गांधी में हुई कोई डील ? बिहार के सत्ताधारी गठबंधन में सियासी तूफान












Click it and Unblock the Notifications