Video:'हाय-हाय CBI,हाय-हाय...', का नारा लगा रहे थे RJD कार्यकर्ता तो गुस्से में राबड़ी देवी ने जड़ दिया थप्पड़
Video:'हाय-हाय CBI,हाय-हाय...', का नारा लगा रहे RJD कार्यकर्ता को देख भड़क गईं राबड़ी देवी, गुस्से में जड़ दिया थप्पड़
पटना, 21 मई: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना और दिल्ली समेत जुड़े 17 ठिकानों पर शुक्रवार (21 मई) को सीबीआई ने छापेमारी की थी। लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी और बेटी मीसा भारती पर सीबीआई ने केस दर्ज किया है। ये केस कथित तौर पर रेलवे के ग्रुप-डी की नौकरियों के भर्ती से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक ये मामला तब हुआ, जब लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे। इसी क्रम में राबड़ी देवी के आवास पर भी करीब 13 घंटे तक चली छापेमारी चली। छापेमारी के बाद, जब सीबीआई की टीम राबड़ी के घर से बाहर निकल रही थी तो उसी दौरान राबड़ी देवी में अपना आपा खो दिया और राजद कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया।
Recommended Video

आखिर क्यों राबड़ी देवी ने RJD कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
सीबीआई की छापेमारी के दौरान राबड़ी के आवास के बाहर बड़ी संख्या आरजेडी कार्यकर्ता सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। राजद कार्यकर्ता राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर काफी घंटों तक राजद कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन जब सीबीआई के अधिकारी शाम को छापेमारी के बाद जाने लगे तो उन्हें वहां से निकलने में काफी वक्त लगा क्योंकि उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। इसी दौरान राबड़ी देवी बाहर आईं और उन्होंने एक राजद कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा।

राबड़ी का RJD कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल
राबड़ी देवी का आरजेडी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर ये वीडियो कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरजेडी कार्यकर्ता सीबीआई हाय-हाय का नारा लगा रहे हैं...। वीडियो में दिख रहा है कि हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए राबड़ी देवी घर से बाहर निकलती हैं, इसी दौरान उन्होंने अपना आपा खो दिया और एक कार्यकर्ता के बाद दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया।

मां के साथ मौजूद थे तेज प्रताप
वीडियो में राबड़ी देवी के साथ उनके बेटे तेज प्रताप यादव भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव को कार्यकर्ताओं को समझाते हुए भी दिखाई दिए हैं। इसके बाद ही सीबीआई के अधिकारी वहां से शांति से निकल पाए।

जानें CBI ने छापेमारी क्यों की?
सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों पर नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप लगाया है। एफआईआर में राबड़ी देवी और मीसा भारती का भी नाम है। ये घोटाला उस वक्त का है, जब 2004 से 2009 तक लालू यादव रेल मंत्री थे।
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने आरोपों की प्रारंभिक जांच दर्ज की थी जिसे प्राथमिकी में बदल दिया गया था। लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटियों मीसा और हेमा के अलावा कई उम्मीदवारों के खिलाफ प्राथमिकी के बाद सीबीआई ने शुक्रवार सुबह दिल्ली, पटना और गोपालगंज में 17 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

'यहां बिहार में कोई किसी से डरने वाला नहीं है...'
इस बीच राष्ट्रीय जनता दल ने शुक्रवार (20 मई) को कहा कि सीबीआई के अपने प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का ताजा मामला "अनुमानित" था और आरोप लगाया कि जब भी सत्ता पर अपनी पकड़ हिलती है तो भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों को डराने के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग करती है।
राजद प्रवक्ता राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने सीबीआई कार्रवाई के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "वे (भाजपा) किसी को निशाना बनाकर दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं। कोई नहीं डरेगा। न हम, न वे और न ही बिहार के लोग।"
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications